लखनऊ जिला शतरंज चैंपियनशिप में उभरे नए सितारे, अंडर-9 और अंडर-17 वर्ग के विजेता घोषित

0
24

स्थानीय कर्नल एस. एन. मिश्रा OBE मेमोरियल स्कूल, लखनऊ में आयोजित लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप में आज अंडर-9 एवं अंडर-17 वर्ग के मुकाबले खेले गए।

अंडर-9 बालक वर्ग में अग्रार्थ मिश्रा ने 4 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया, जबकि प्रबीर सिंह 3 अंकों के साथ उपविजेता रहे। वहीं, अंडर-9 बालिका वर्ग में साव्या ने 2.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा निरवाना वर्मा 2 अंकों के साथ उपविजेता रहीं।

अंडर-17 बालक वर्ग में गौरांश जायसवाल 3 अंकों के साथ विजेता बने, जबकि लक्ष्य निगम 2.5 अंकों के साथ उपविजेता रहे। वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में सान्वी अग्रवाल 3 अंकों के साथ विजेता रहीं, जबकि शिवांगी 2 अंकों के साथ उपविजेता बनीं। अंत में, कर्नल एस. एन. मिश्रा OBE मेमोरियल स्कूल की डायरेक्टर प्रीति शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here