लखनऊ। प्रियांशु की शानदार बल्लेबाजी 51 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के की मदद से बनाये गये 85 रनों की मदद से उत्तर रेलवे क्रिकेट अकादमी (एनआरसीए) ने बुल्स क्लब को 40 रनों से हरा दिया।
उत्तर रेलवे स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुये एनआरसीए ने निर्धारित 35 ओवर में 230 रन बनाये प्रियांशु ने 85 प्रियतम ने 35 तथा फातिमा ने 24 रनों का योगदान दिया।
बुल्स क्लब की ओर से आकाश सरकार ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुये 25 रन देकर चार खिलाडिय़ों को पवेलियन की राह दिखायी,चंदन और शिवम गौतम ने दो-दो विकेट लिया।
जवाब में बुल्स क्लब 190 रनों पर सिमट गयी,प्रतीक पाण्डेय ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुये 70 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 55 रनों का योगदान दिया, वैभव मिश्रा ने 25,चंदन ने 20 तथा अभिषेक कुमार ने 22 व अवनीश सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया, एनआरसीए की ओर से पियुष,प्रितम और विनय ने दो-दो विकेट लिया।
ये भी पढ़े : कामर्शियल चैलेंजर्स, सिग्नल टावर्स और मैकेनिकल मावरिक्स को जीत से पूरे अंक












