सस्ते आवास की दिशा में ओमेक्स का बड़ा कदम, एलआईजी ग्रुप हाउसिंग का लकी ड्रा

0
39

लखनऊ : भारत की अग्रणी रियल स्टेट कम्पनी ओमेक्स द्वारा अपने ग्राहको हेतु सस्ते आवास उपलब्ध कराने की नीति के अन्तर्गत निर्माणाधीन परियोजना ओमेक्स इंटीग्रेटेड टाउनशिप (सुल्तानपुर रोड), लखनऊ स्थित भगत सिंह एनक्लेव (एल.आई.जी.),

ग्रुप हाउसिंग-6, फेज-2 के आवंटन की प्रक्रिया लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा लकी ड्रा का आयोजन ऑनलाइन (वर्चुअल मोड) के माध्यम दिनांक 10 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे से ओमेक्स मेट्रो सिटी, रायबरेली रोड, लखनऊ पर किया गया।

इस अवसर पर ओमेक्स लिमिटेड लखनऊ के बिजनेस हेड, अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि हमें इस बात से खुशी मिलती है कि लखनऊवासियों ने ओमेक्स की परियोजनाओं पर भरोसा किया जिससे हमलोगों का उत्साह और बढ़ता है।

हम लोगों की हमेशा से ही यह कोशिश रहती है कि अपने बहुमूल्य ग्राहकों हेतु इस तरह की परियोजना ला सकें ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ पा सकें।

लखनऊ में हम लोगों ने पिछले कई वर्षों से गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट जीवनशैली प्रदान कर यह साबित कर दिया है कि हम अपने ग्राहकों के हित के प्रति सजग हैं। हम लोगों से यह उम्मीद करते हैं कि पिछली सभी परियोजनाओं की तरह हमारी आने वाली परियोजनायें भी लोगों को खास पसंद आयेगी।

ये भी पढ़ें : ओमेक्स कासिया बनेगा लग्ज़री, हरियाली और बेहतर कनेक्टिविटी का हब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here