विश्व होम्योपैथी दिवस-2026 के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं राणा होम्यो क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में मस्जिद लेन मैदान, लालकुआं, लखनऊ में आयोजित “नि:शुल्क होम्योपैथिक परामर्श, निदान एवं दवा वितरण शिविर”

0
25

लखनऊ : विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं राणा होम्यो क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में मस्जिद लेन मैदान, लालकुआं, लखनऊ में “नि:शुल्क होम्योपैथिक परामर्श, निदान एवं दवा वितरण शिविर” का आयोजन किया गया.

शिविर में परामर्शदाता चिकित्सक डॉ. संजय कुमार राणा एवं उनकी टीम द्वारा महिला मरीजों में PCOD, PCOS, गर्भाशय में फाइब्रॉइड, अनियमित मासिक धर्म, अंडाशय में सिस्ट, स्तन में ट्यूमर एवं सिस्ट जैसी समस्याओं तथा अन्य मरीजों की रक्तचाप, शुगर, थायरॉइड, कोलेस्ट्रॉल, अस्थमा, फेफड़ों के रोग, गुर्दे से संबंधित रोग, फैटी लिवर, पीलिया, गुर्दे की पथरी, पेट में गैस, पेट फूलना, कब्ज, दस्त, चिकन पॉक्स, खसरा आदि की नि:शुल्क जांच कर उन्हें परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर मे लगभग 120 लाभार्थियो ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया.

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, सुशील कुमार तिवारी ‘पम्मी’, पार्षद, लालकुआ वार्ड, राजीव बाजपेई, पार्षद, तिलक नगर कुंडरी रकाबगंज वार्ड, डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल, प्रबंध न्यासी, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, पंकज अवस्थी, सदस्य, आंतरिक सलाहकार समिति,हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट तथा डॉ. संजय कुमार राणा, परामर्शदाता चिकित्सक ने दीप प्रज्वलन तथा होम्योपैथी के जनक डॉ क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैमुअल हैनीमेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने सभी को विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 की बधाई देते हुए कहा कि, “हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं राणा होम्यो क्लीनिक को ‘निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श, निदान एवं दवा वितरण शिविर’ के सफल एवं सराहनीय आयोजन हेतु मैं हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।

आज के इस तीव्र गति से बदलते परिवेश में, जहाँ एक ओर आधुनिक जीवनशैली, बढ़ता प्रदूषण और मानसिक तनाव हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं, वहीं होम्योपैथी एक सुरक्षित, प्रभावी एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के रूप में एक सशक्त विकल्प बनकर उभर रही है।

आज जटिल से जटिल रोगों के उपचार में भी होम्योपैथिक चिकित्सा की उपयोगिता सिद्ध हो रही है। यहाँ तक कि छोटे बच्चों के दाँत निकलने जैसी संवेदनशील अवस्थाओं में भी यह पद्धति पूर्णतः सुरक्षित एवं लाभकारी सिद्ध होती है। यही कारण है कि यह चिकित्सा प्रणाली बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्गों के लिए समान रूप से विश्वसनीय मानी जाती है।

मैं ‘हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट’ को इसके स्थापना काल से जानता हूँ। इस संस्था के साथ जुड़े रहने का मेरा अनुभव अत्यंत सकारात्मक एवं प्रेरणादायी रहा है। ट्रस्ट निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में समर्पण, संवेदनशीलता एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य कर रहा है, जो वास्तव में समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

आज के इस गरिमामयी अवसर पर मैं ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल, आंतरिक सलाहकार समिति के सम्मानित सदस्य श्री पंकज अवस्थी, लाल कुआं वार्ड के पार्षद श्री सुशील कुमार तिवारी, तिलक नगर कुंडरी रकाबगंज वार्ड के पार्षद श्री राजीव बाजपेई तथा शिविर के अनुभवी एवं समर्पित चिकित्सक डॉ. संजय कुमार राणा को साधुवाद एवं हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ, जिनके संयुक्त प्रयासों से यह जनकल्याणकारी आयोजन संभव हो सका है।

मैं विश्वास दिलाता हूँ कि भविष्य में भी ‘हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट’ द्वारा आयोजित प्रत्येक जनसेवी एवं लोकहितकारी कार्यक्रम में मेरा पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता सदैव बनी रहेगी।“

हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल नेप्रतीक चिन्ह (परम पूज्य बाबा बागेश्वर धाम का चित्र) से मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कहा, “आज ट्रस्ट द्वारा इस छोटे से मोहल्ले मे आयोजित नि:शुल्क होम्योपैथिक परामर्श, निदान एवं दवा वितरण शिविर मे बृजेश पाठक ने उपस्थित होकर इसे राष्ट्रीय स्तर का बना दिया है जिसके लिए मैं उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ. आप सभी के सहयोग से हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट निरंतर ऐसे जनसेवी कार्य करता रहेगा.”

शिविर मे रमा जायसवाल,पूर्व पार्षद, अखिलेश मिश्र, मुकलेश पांडे, फखरे आलम (एडवोकेट), विद्यानंद अवस्थी, मो. आमीन, परामर्शदाता चिकित्सक डॉ. संजय कुमार राणा की टीम से राहुल राणा,सविता चौधरी,कविता (नर्स) तथा ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here