विश्व जल दिवस पर भरवारा एसटीपी का भ्रमण, छात्रों ने जाना जल प्रबंधन का महत्व

0
24

लखनऊ: विश्व जल दिवस के अवसर पर भरवारा स्थित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “Water and Gender: Where Water Flows, Equality Grows” को ध्यान में रखते हुए छात्रों को जल संरक्षण, जल प्रबंधन और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान छात्रों को बताया गया कि किस प्रकार शहर का अपशिष्ट जल एसटीपी में उपचारित कर पुनः उपयोग के योग्य बनाया जाता है। साथ ही उन्हें आधुनिक तकनीकों, मशीनों और सुरक्षा मानकों के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जल संसाधनों के सतत उपयोग और समाज में समानता के साथ इसके महत्व को समझाना था।

इस अवसर पर सुएज के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने कहा, “विश्व जल दिवस केवल एक अवसर नहीं, बल्कि जल के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझने का माध्यम है। भरवारा एसटीपी जैसे संयंत्र न केवल शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि जल के पुनः उपयोग के जरिए भविष्य की जरूरतों को भी पूरा करते हैं। युवाओं की भागीदारी से ही जल संरक्षण और समानता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा।”

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने प्लांट की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here