निर्माणाधीन परियोजना ओमेक्स इंटीग्रेटेड टाउनशिप (सुल्तानपुर रोड), लखनऊ स्थित भगत सिंह एनक्लेव (एल.आई.जी.), ग्रुप हाउसिंग-6, फेज-2 के आवासीय योजना का लकी ड्रा के माध्यम से आवंटन का आनलाइन आयोजन

0
24

लखनऊ : भारत की अग्रणी रियल स्टेट कम्पनी ओमेक्स द्वारा अपने ग्राहको हेतु सस्ते आवास उपलब्ध कराने की नीति के अन्तर्गत निर्माणाधीन परियोजना ओमेक्स इंटीग्रेटेड टाउनशिप (सुल्तानपुर रोड), लखनऊ स्थित भगत सिंह एनक्लेव (एल.आई.जी.), ग्रुप हाउसिंग-6, फेज-2 के आवंटन की प्रक्रिया लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा लकी ड्रा का आयोजन ऑनलाइन (वर्चुअल मोड) के माध्यम दिनांक 10 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे से ओमेक्स मेट्रो सिटी, रायबरेली रोड, लखनऊ पर किया गया।

इस अवसर पर ओमेक्स लिमिटेड लखनऊ के बिजनेस हेड, अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि हमें इस बात से खुशी मिलती है कि लखनऊवासियों ने ओमेक्स की परियोजनाओं पर भरोसा किया जिससे हमलोगों का उत्साह और बढ़ता है।

हम लोगों की हमेशा से ही यह कोशिश रहती है कि अपने बहुमूल्य ग्राहकों हेतु इस तरह की परियोजना ला सकें ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ पा सकें।

लखनऊ में हम लोगों ने पिछले कई वर्षों से गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट जीवनशैली प्रदान कर यह साबित कर दिया है कि हम अपने ग्राहकों के हित के प्रति सजग हैं। हम लोगों से यह उम्मीद करते हैं कि पिछली सभी परियोजनाओं की तरह हमारी आने वाली परियोजनायें भी लोगों को खास पसंद आयेगी।

ओमेक्स लिमिटेड के बारे में-

ओमेक्स लिमिटेड भारत की अग्रणी रियल स्टेट डेवलपमेंट कम्पनी है। इसकी स्थापना 1987 में हुई थी और वर्तमान में ओमेक्स की परियोजनाएँ 8 राज्यों के 31 शहरों में फैली हैं। ओमेक्स द्वारा निर्मित आवासीय अपार्टमेंट, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, शापिंग माल आदि की विशेष माँग रहती है क्योंकि यहा निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं की जाती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here