‘बलूचिस्तान अलग देश’ कहने पर पाकिस्तान का पलटवार, सलमान बने दुश्मन नंबर-1

0
120
साभार : गूगल

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का बयान पाकिस्तान को इतना चुभ गया कि उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया. सलमान के बयान से तिलमिलाए पाकिस्तान ने उन्हें आतंकवादी घोषित करते हुए उनका नाम आतंकवाद विरोधी अधिनियम (1997) के चौथे शेड्यूल में डाल दिया है.

यह सूची उन व्यक्तियों के लिए होती है जिन पर आतंकवाद से जुड़े होने का संदेह होता है. चौथे शेड्यूल में आने का मतलब है कि सलमान की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. पाकिस्तान में उनकी आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

फैसला सलमान के रियाद में हुए ‘जॉय फोरम 2025’ में दिए गए बयान के बाद आया है. जॉय फोरम में शाहरुख खान और आमिर खान के साथ शामिल होने के दौरान एक्टर ने बलूचिस्तान को एक अलग देश बताया था और ये पाकिस्तान को कतई बर्दाश्त नहीं हुई.

जॉय फोरम में हिंदी फिल्मों के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने बलूचिस्तान को एक अलग देश बता दिया था. उन्होंने कहा था, ‘अभी, अगर आप एक हिंदी फिल्म बनाते हैं और इसे यहां (सऊदी अरब में) रिलीज करते हैं, तो यह सुपरहिट होगी.

अगर आप तमिल, तेलुगु, या मलयाली फिल्म बनाते हैं, तो यह सैकड़ों करोड़ का व्यापार करेगी क्योंकि यहां कई देशों से लोग आए हैं. यहां बलूचिस्तान से लोग हैं, अफगानिस्तान से लोग हैं, पाकिस्तान से लोग हैं… हर कोई यहां काम कर रहा है.’

ये भी पढ़े : हर कहानी जुड़ी, पर अलग-दिनेश विजन ने समझाया मैडॉक यूनिवर्स का मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here