लखनऊ : गोमतीनगर स्थित ‘एस.एन.आई. सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस’ में आज पैरा स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार समापन हुआ। उत्तरप्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (UPTTA) के तत्वावधान में और स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (SNI) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश के 23 जिलों से आए लगभग 45 पैरा खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और अटूट जीवंतता का परिचय दिया।
इस पूरे आयोजन को टी.एन.सी. स्पोर्ट्स (TNC Sports), लखनऊ द्वारा प्रायोजित किया गया था। प्रतियोगिता में व्हीलचेयर और स्टैंडिंग श्रेणियों के तहत विभिन्नवर्गों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
पुरस्कार वितरण एवं सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यअतिथि अरुण कुमार बनर्जी (मानदसचिव, UPTTA) रहे। उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए अपने संबोधन में टी.एन.सी. स्पोर्ट्स के तुषार नागर की विशेष प्रशंसा की, जिन्होंने इस पूरे आयोजन को प्रायोजितकर पैरा-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर डॉ. आनंद किशोर पांडे (निदेशक, SNI सेंटर फॉर स्पोर्ट्स), सुनील जोशी और अमित सिंह (चेयरमैन, पैराकमेटी, UPTTA) भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम: महिलावर्ग: क्लास 3, 4 और 5 (व्हीलचेयर):विजेता: सोनीवर्मा (हरदोई);उपविजेता: कु. सर्वेश (लखनऊ); क्लास 6 से 10 (स्टैंडिंग):विजेता: प्राचीपांडे (उन्नाव);उपविजेता: प्रियांशीकेशरी (वाराणसी);तृतीयस्थान: प्रगतिकेशरवानी (लखनऊ)
पुरुषव्हीलचेयरवर्ग: क्लास 1 और 2:विजेता: मयंकश्रीवास्तव (प्रयागराज);उपविजेता: किशनकुमार (मिर्जापुर) ;क्लास 3, 4 और 5:विजेता: त्रिवेंद्रसिंह (बुलंदशहर);उपविजेता: अमरेशकुमारसिंह (कानपुर); पुरुषस्टैंडिंगवर्ग:क्लास 6-7:विजेता: शिवमपाल (कानपुर);उपविजेता: तुषारनागर (लखनऊ); क्लास 8 और 9:विजेता: कुणालअरोड़ा (मुरादाबाद);उपविजेता: बृजेंद्रसिंह (लखनऊ);क्लास 10:विजेता: योगेशचौहान (गौतमबुद्धनगर);उपविजेता: हैरीपाराशर (आगरा)













