यूनानी चिकित्सा के पुरोधाओं को मिला सम्मान, लखनऊ में भव्य आयोजन

0
36

लखनऊ। यूनानी स्कॉलर्स ऐसोसिएशन ने आज यहां कन्टीन्यूईंग यूनानी मेडिकल एजुकेशन का आयोजन कर वर्ल्ड यूनानी डे मनाया। इस मौके पर यूनानी चिकित्सा क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिये डॉ.मोहम्मद अहसन फारुकी एवं प्रो.मोहम्मद अनवर को हकीम अजमल खान एवार्ड से सम्मानित किया।

इस बार यूनानी स्कॉलर्स एसोसिएशन ने यूनानी चिकित्सा शिक्षण क्षेत्र में अपने अभिन्न योगदान के लिये डॉ.कमरुल हसन लारी एवं डॉ.अब्दुल अजींज खान को बेस्ट टीचर के विशेष सम्मान से सम्मानित किया।

कन्टीन्यूईंग यूनानी मेडिकल एजुकेशन के साथ मनाया गया वर्ल्ड यूनानी डे

साथ ही मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली की अध्यक्षता में हुये इस कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र के डॉ.साजिद अन्सारी डायरेक्टर एसएस हार्ट केयर सेन्टर एवं विख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.अब्दुल कवी, डॉ.राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न शहरों से आये चिकित्सकों ने सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।

इससे पहले निरालानगर स्थित होटल रेगनेन्ट में कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने की। इस मौके पर उन्होने यूनानी पद्धति की गरिमा का वर्णन करते हुए इसे जन-मानस तक पहुँचाने की अपील की।

इस कार्यक्रम के चीफ गेस्ट प्रो.जमाल अख्तर डायरेक्टर ऑफ यूनानी सर्विसेज उत्तर प्रदेश ने अपना अमूल्य समय दिया। इस कार्यक्रम में हैदराबाद के प्रो.मोहम्मद एहसन फारुकी, प्रयागराज के डॉ.कमरुल हसन लारी, अलीगढ़ के डॉ.अब्दुल अजींज खान एवं प्रो.मोहम्मद अनवर ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये।

प्रोग्राम की वेलकम स्पीच नेशनल प्रेसीडेंट ऑफ यूनानी स्कॉलर्स ऐसोसिएशन डॉ.आमिर जमाल ने दी तथा वोट ऑफ थैंक्स डॉ.जुहैर कमाल किदवई जनरल सेक्रेटरी, यूनानी स्कॉलर्स ऐसोसिएशन ने दी। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें : श्वसन रोगियों के लिए लखनऊ में निःशुल्क पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन की पहल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here