‘स्पिरिट’ से बाहर होने की अफवाहों पर प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी

0
69
साभार : गूगल

संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ‘स्पिरिट’ शुरू से चर्चा में है। पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल अदा कर रही थीं। मगर, कुछ मतभेदों के चलते स्टाराकास्ट में बदलाव हुए और दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी फिल्म का हिस्सा बनीं। प्रभास इस फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं।

बीते रविवार ऐसी खबरें सामने आईं कि दीपिका के बाद अब प्रकाश राज भी ‘स्पिरिट’ से हट गए हैं। इस किस्म की खबरों पर प्रकाश राज ने चुप्पी तोड़ी है।

फिल्म ‘स्पिरिट’ से अपने बाहर होने की अफवाहों को बढ़ता देख प्रकाश राज ने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट साझा करके लिखा, ‘सभी टॉक्सिक फर्जी खबरें फैलाने वालों को ‘स्पिरिट’ फिल्म के बारे में बताना चाहता हूं। हमने अभी तक मेरे सीन्स की शूटिंग शुरू भी नहीं की है और व्हाट्सएप फैक्ट्रियां कहानियां बना रही हैं। थोड़ी समझदारी दिखाओ। अपनी जिंदगी जियो’।

@prakashraaj

बता दें कि ऐसी अफवाहें थीं कि प्रकाश राज और फिल्म ‘स्पिरिट’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच कुछ क्रिएटिव मतभेद हो गए हैं। इसके बाद प्रकाश राज ने फिल्म से हाथ खींच लिए हैं और उनकी जगह कोई दूसरा कलाकार खोजा जा रहा है।

मगर, इस किस्म की अफवाहों को प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खारिज कर दिया है। साथ ही साफ कर दिया कि वे फिल्म का हिस्सा हैं। बता दें कि पहली जनवरी को फिल्म ‘स्पिरिट’ का पोस्टर जारी किया गया था। इसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी नजर आए। फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका में हैं। भूषण कुमार, संदीप रेड्डी वांगा और प्रणय रेड्डी वांगा इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : टी- सीरीज का ऐलान, प्रभास- तृप्ति की ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में

ये भी पढ़े : घायल प्रभास, सिगरेट जलाती तृप्ति : वांगा का डार्क सिनेमा लौटा

ये भी पढ़े : स्पिरिट का ऑडियो टीजर पांच भाषाओं में रिलीज, फैंस हुए उत्साहित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here