प्रशांत वर्मा का ड्रीम प्रोजेक्ट, ‘जय हनुमान’ की पूजा मुहूर्त से हुई भव्य शुरुआत

0
26
@TSeries

फिल्म ‘हनुमान’ प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म के रूप में 2024 में रिलीज हुई। इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। प्रशांत वर्मा अब फिल्म ‘जय हनुमान’ लेकर आ रहे हैं। इसमें ऋषभ शेट्टी अहम रोल में होंगे।

इस फिल्म की आधिकारिक शुरुआत पूजा के साथ हो चुकी है, जिसमें फिल्म के लीड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने हिस्सा लिया। फिल्म ‘जय हनुमान’ की आधिकारिक रूप से शुरुआत हो चुकी है। भव्य पूजा मुहूर्त के साथ इसका आगाज हुआ है।

पूजा का आयोजन आज कर्नाटक के कोप्पल जिले के अंजनाद्री में हुआ, जिसे बजरंगबली की पवित्र जन्मभूमि माना जाता है। इस दौरान फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी भी मौजूद रहे।

फिल्म ‘हनुमान’ का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया था, वहीं इसके सीक्वल ‘जय हनुमान’ के निर्देशन की कमान भी वही संभाल रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है। वहीं भूषण कुमार टी-सीरीज के जरिए इसे प्रेजेंट कर रहे हैं।

पूजा मुहूर्त में प्रोड्यूसर नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर भी मौजूद रहे। इसके अलावा फिल्म ‘हनुमान’ के एक्टर तेजा सज्जा भी नजर आए। फिल्म में ‘कांतारा’ मूवी फेम नेशनल अवॉर्ड प्राप्त एक्टर ऋषभ शेट्टी को भगवान हनुमान का किरदार निभाते देखा जा सकेगा। इस फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर हो रहा है।

पौराणिक विषय पर बनी इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज भी किया जाएगा। निर्देशक प्रशांत वर्मा पहले ही ‘जय हनुमान’ को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बता चुके हैं।

इस फिल्म को लेकर प्रशांत वर्मा का कहना है, ‘यह फिल्म न केवल भगवान हनुमान की भक्ति और साहस के बारे में है, बल्कि यह ये भी दिखाती है कि विश्वास की शक्ति पहाड़ों को भी हिला सकती है’। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़े : भूषण कुमार और मैत्री मूवी मेकर्स प्रस्तुत करेंगे ऋषभ शेट्टी अभिनीत ‘जय हनुमान’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here