गोरखपुर : लखनऊ की टीम ने लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित, मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त 11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में इंडियन एयरफोर्स को रोमांचक मुकाबले में 16 रनों से हराकर ट्रॉफी जीत ली।
11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता
इंडियन एयरफोर्स के कप्तान ने टॉस जीत के पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए। लखनऊ के प्रियांशु पांडेय ने 54 गेंद पर 70 रन बनाये, आतिफ ने 16 रन और हिमांशु अस्नोरा ने 13 रनों का योगदान दिया।
इंडियन एयरफोर्स की ओर से राजबहादुर पाल विनीत ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि अर्जुन को दो व अभिषेक तिवारी को एक विकेट मिलेञ जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन एयरफोर्स की टीम निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 128 रन पर सिमट गई।
रोमाचंक फाइनल में इंडियन एयरफोर्स को 16 रन से हराकर जीती ट्रॉफी
एयरफोर्स के अर्जुन ने 36, विकास ने 31 व रजत पालीवाल ने 23 व राज बहादुर पाल ने 24 रनों का योगदान दिया। लखनऊ के हसन अख्तर और आतिफ साजिद ने तीन-तीन विकेट जबकि रोहित और आदित्य सिंह ने दो-दो विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार लखनऊ के हसन अख़्तर को अमरीश चन्द्रा ने दिया।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का पुरस्कार लखनऊ के प्रियांशु पांडेय को एस एस दास ने दिया जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ एयरफोर्स के अर्जुन को संजयन त्रिपाठी ने दिया। सर्वश्रेष्ठ कैच का पुरस्कार लखनऊ के आतिफ़ को डॉक्टर भारत ने दिया और मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार एयरफोर्स के विनीत धनखड़ को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय ने दिया।
उपविजेता टीम के व्यक्तिगत पुरस्कार विनय श्रीवास्तव और विजेता टीम के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार लक्ष्य स्पोर्ट्स अकैडमी की उपाध्यक्षा अर्चना श्रीवास्तव ने दिया। दो लाख रुपये नगद व ट्रॉफी अतुल सर्राफ ने इंडियन एयरफोर्स की टीम को दिया जबकि विजेता ट्रॉफी व तीन लाख नगद शलभ श्रीवास्तव ने दिया।
इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया जबकि फाइनल मैच के मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान व विशिष्ट अतिथि के रूप में जूनियर इंडिया क्रिकेटर शलभ श्रीवास्तव रहे।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मुक्ता वारला, अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी यशपाल, अंतराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अनंत, राष्ट्रीय एथलीट विनोद सिंह व क्रिकेट प्रमोटर व वरिष्ठ क्रिकेटर मोहम्मद आमिल को लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के संतोष त्रिपाठी, मनीष सिंह, डॉक्टर मुदित, डॉक्टर अभिषेक द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और सचिव डॉक्टर त्रिलोक रंजन ने अतिथियों व खिलाड़ियों के प्रति आभार प्रकट किया जबकि समारोह का संचालन उत्कर्ष सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर हर्ष सिन्हा, विकास केजरीवाल, संतोष त्रिपाठी, अरविंद यादव, अरविंद मिश्रा, अश्विनी, वावला, अजय दूबे, अनस, शफीक अहमद सिद्दीकी, डाक्टर मनव्वर,
विनोद पाठक, गणेश श्रीवास्तव, अस्मित, संजय, अरविंद कुमार, संजय, संजय नायक, हसन नदीम,अजय दूबे, रविन्द्र चौहान, राजेन्द्र प्रसाद, विनोद पाठक, केके बघेल, विजय मिश्रा, अरविंद मिश्रा, प्रेम, अजीत श्रीवास्तव, प्रेम शाही, देवदत्त तिवारी सहित अन्य खिलाड़ी व पदाधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें : लखनऊ फाइनल में, इंडियन एयरफोर्स से होगी खिताबी टक्कर













