चंडीगढ़ : पंजाब एफसी ने आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सत्र के लिए 27 सदस्यीय टीम की घोषणा की।यह भारत की शीर्ष फ़ुटबॉल लीग में क्लब का तीसरा सत्र होगा।
‘शेर्स’ अपने आईएसएल अभियान की शुरुआत 21 फ़रवरी को जमशेदपुर में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ करेंगे, जबकि उनका पहला घरेलू मुकाबला 9 मार्च को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी के विरुद्ध खेला जाएगा।
मजबूत घरेलू कोर और सावधानीपूर्वक चुने गए नए खिलाड़ियों के संयोजन के साथ, पंजाब एफसी तीसरे आईएसएल सत्र में प्रतिस्पर्धी टीम के रूप में उतर रही है, साथ ही खिलाड़ी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी बरकरार रखे हुए है।
क्लब के मुख्य कोच पनागियोटिस डिलम्पेरिस, जो क्लब के साथ अपना दूसरा सत्र पूरा कर रहे हैं, ने अनुभव और युवाप्रतिभा का संतुलन बनाए रखते हुए टीम का चयन किया है। उन्होंने पिछले आईएसएलसत्र के साथ-साथ डूरंडकप और एआईएफएफसुपरकप में खेलने वाली टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।
टीम में विदेशी खिलाड़ियों के रूप में दानीरामिरेज़, सामिरज़ेल्जकोविच, न्सुंगुसीजूनियरएफियोंग, बेडेअमराचीओसुजी और पाब्लोरेनानडॉससैंटोस शामिल हैं। टीम में अकादमी के सात खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है, जो क्लब की मज़बूत युवासंरचना को दर्शाता है।
मुहम्मदसुहैलएफ, प्रामवीरसिंह, मंगलेन्थांगकिपगेन, विशालयादव और सिंगामायुमशामी पहले ही सीनियर टीम के लिए पदार्पण कर चुके हैं, जबकि इस सत्र में आयुषदेशवाल और थौंगांबासिंहउशाम भी सीनियर टीम का हिस्सा होंगे।
मुख्य कोच को सहायक कोच कोन्स्टैंटिनोसकात्सारास, भारतीय सहायक को चसंकरलालचक्रवर्ती, स्ट्रेंथएंडकंडीशनिंग को चपापायोआनूइओआनिस और गोलकीपिंग कोच विनय सिंह का सहयोग मिलेगा।
गोलकीपिंग विभाग में अर्शदीप सिंह की आमदसे टीम की रक्षापंक्ति को अनुभव और नेतृत्व मिलेगा।
उनके साथ मुहीतशबीर और आयुषदेशवाल मौजूद हैं, जिससे पंजाब एफसी के पास पूरे सत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए एक संतुलित गोलकीपिंग यूनिट होगी। रक्षापंक्ति में पंजाबएफसी के पास मज़बूत और बहुआयामी विकल्प मौजूद हैं।
बिजॉयवर्गीज़, मुहम्मदउवैसमोयिक्कल, प्रामवीरसिंह, खाइमिनथांगल्हुंगडिम और नोंगमाइकापमसुरेशमीतेई शारीरिक मजबूती और संयम लाते हैं, जबकि पाब्लोरेनानडॉससैंटोस अनुभव का योगदान देते हैं।लिक्माबामराकेशमीतेई, लियोनऑगस्टीन और थौंगांबासिंहउशाम जैसे युवा डिफेंडर रक्षात्मक ढांचे को और मज़बूती देते हैं।
ये भी पढ़ें : एआईएफएफ सुपर कप : पंजाब एफसी की 3-1 से हार, ईस्ट बंगाल सेमीफाइनल में
मिडफ़ील्ड में टीम के पास रचनात्मकता, नियंत्रण और ऊर्जा का बेहतरीन मिश्रण है।दानीरामिरेज़ से आक्रामक खेल को दिशा देने की उम्मीद होगी, जबकि सामिरज़ेल्जकोविच और विनीत राय मध्यक्षेत्र में संतुलन और स्थिरता प्रदान करेंगे।
प्रिंसटनरेबेलोकी आक्रामक सोच कोरिकीजॉनशाबोंग, मंगलेन्थांगकिपगेन, निखिल प्रभु और सिंगामायुमशामी की मेहनत और ऊर्जा का साथ मिलेगा। फॉरवर्ड लाइन में विविधता और आक्रमण क्षमता दोनों मौजूद हैं।
न्सुंगुसीएफियोंग और बेडेओसुजीफाइनलथर्ड में ताक़त और गोल करने की क्षमता लाते हैं, जबकि निन्थोई, सुहैल और बिकाश सिंह जैसे युवा खिलाड़ी गति, मूवमेंट और अप्रत्याशितता जोड़ते हैं। विशाल यादव और रणजीतसिंह पांडे टीम के आक्रमण को और धार देते हैं।
इंडियन सुपरलीग 2025-26 के लिए पंजाब एफसी की टीम
गोलकीपर:अर्शदीप सिंह, मुहीतशबीर, आयुष देशवाल
डिफेंडर:बिजॉय वर्गीज़, मुहम्मद उवैस मोयिक्कल, प्रमवीर सिंह, खाइमिन थांगल्हुंगडिम, पाब्लोरेनान डॉससैंटोस, लिक्माबाम राकेश मीतेई, नोंगमाइकापम सुरेश मीतेई, लियोन ऑगस्टीन, थौंगांबा सिंह उशाम
मिडफ़ील्डर:दानी रामिरेज़, सामिर ज़ेल्जकोविच, विनीत राय, प्रिंसटन रेबेलो, रिकी जॉनशाबोंग, मंगलेन्थांग किपगेन, नरावी निखिल जयनथाप्रभु, सिंगामा युमशामी
फ़ॉरवर्ड: न्सुंगुसी जूनियर एफियोंग, बेडे अमराची ओसुजी, निन्थोइंगनबा मीतेई खुमंथेम, मुहम्मद सुहैल एफ, बिकाश सिंह सगोलसेम, विशाल यादव, रणजीतसिंह पांडे
कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ
मुख्य कोच:पनागियोटिस डिलम्पेरिस
सहायक कोच:कोन्स्टैंटिनोस कात्सारास
भारतीय सहायक कोच:संकर लाल चक्रवर्ती
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच:पापायो आनूइओआनिस
गोल कीपिंग कोच:विनय सिंह
टीम डॉक्टर:डॉ. सिदक ढिल्लों
फ़िज़ियोथेरेपिस्ट:दिशार्थ जैन
टीम मैनेजर:कौस्तुव कश्यप
टीम मसाजर:गणेश दलुई












