‘धुरंधर’ इस साल की सबसे चर्चित और प्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। फिल्म का उत्साह फैंस के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है, और मेकर्स इसे लेकर लगातार नई अपडेट्स साझा कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के नए पोस्टर में आर माधवन का फर्स्ट लुक सामने आया है, जो किसी भी बड़े इंटेंस ड्रामा का अहसास करा रहा है।
इस लुक में आर माधवन को “कर्म का सारथी” के रूप में दिखाया गया है। उनका लुक काफी अलग और यादगार है—सिर के आगे से बाल गायब, स्टाइलिश चश्मा और गंभीर चेहरा।
इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ था, जिसमें रणवीर सिंह का दमदार अंदाज दर्शकों को लुभा गया था। जुलाई में जारी फर्स्ट लुक टीजर में पूरी स्टारकास्ट की झलक देखने को मिली थी, जिसने फिल्म की हाइप को और बढ़ाया।
‘धुरंधर’ आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसमें भारी स्टारकास्ट है—रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।
फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती संकेतों से इसे एक स्पाई-थ्रिलर और हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म माना जा रहा है।
ये भी पढ़े : Dhurandhar : मौत का दूत बनकर बड़े पर्दे पर दिखेंगे अर्जुन रामपाल
ये भी पढ़े : Dhurandhar : रणवीर सिंह सीक्रेट एजेंट के रोल में, 5 दिसंबर को होगी रिलीज










