जयपुर : नाओबामेइतेई और अमादूसुकौना के दूसरे हाफ में किए गए गोलों की बदौलत राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने चानमारी एफसी को 2-0 से हराकर स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 में अस्थायी रूप से तालिका के शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया। यह मुकाबला बुधवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में खेला गया।
राजस्थान यूनाइटेड एफसी – 2 (नाओबामेइतेई 52’, अमादूसुकौना 60’) चानमारी एफसी – 0
इस जीत के साथ डेजर्ट वॉरियर्स छह मैचों में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए, जबकि चानमारी एफसी इतने ही मैचों में पांच अंकों के साथ आठवें स्थान पर बनीरही। अमादूसुकौना को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’चुना गया।
चानमारीएफसी के नए मुख्य कोच दीपांकर शर्मा ने अपने पहले मैच में शुरुआती एकादश में तीन बदलाव किए।उन्होंने विदेशी डिफेंडर काइलडेगेलमैन और मार्लोनएंजेल को शामिल किया, जबकि केसीमल्सावमसांगा को आक्रमण में मौका दिया। वहीं, राजस्थान यूनाइटेड के कोच विक्रांतशर्मा ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

मुकाबले की शुरुआत में चानमारीएफसी ने अधिक आक्रामक रवैया अपनाया। केसीमल्सावमसांगा और जोटानेविंग्स से तेजी दिखाते हुए राजस्थान की डिफेंस को चुनौती दी। दूसरी ओर, राजस्थान यूनाइटेड ने छोटे पासों के जरिए खेल बनाते हुए सुकौना को लंबी गेंदों से लक्ष्य बनाने की कोशिश की।
पहले हाफ के मध्य में राजस्थान को बढ़त लेने का अच्छा मौका मिला, लेकिन थॉम्योशिमरे का शॉट लक्ष्य से बाहर चला गया। वहीं, चानमारी के लिए सुवांगाइहमुआना का हेडर गोलकीपर को परेशान नहीं कर सका। दोनों टीमें हाफ टाइम तक बिना गोल के बराबरी पर रहीं।
दूसरे हाफ की शुरुआत में विक्रांत शर्मा ने नाओबामेइतेई को मैदान में उतारा और यह बदलाव तुरंत असरदार साबित हुआ। 52वें मिनट में मेइतेई ने बॉक्स के बाहर से गेंद लेकर शानदार ड्रिब्लिंग की और तीखे कोण से बेहतरीन गोलकर टीम को बढ़त दिलाई।
इसके आठ मिनट बाद राजस्थान यूनाइटेड ने बढ़त दोगुनी कर दी। मिडफील्ड में गेंद जीतने के बाद गौतम विरवानी ने सुकौना को पास दिया, जिन्होंने दूर से जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोल में पहुंचाया। दो गोल की बढ़त के बाद राजस्थान ने डिफेंस को मजबूत किया और चानमारी को आगे बढ़ने का मौका दिया।
हालांकि, मेहमानटीम के अंतिम पास और फिनिशिंग में धार की कमी दिखी, जिससे वे गोल करने में असफल रहे।अंत में राजस्थान यूनाइटेड ने 2-0 की आरामदायक जीत दर्ज करते हुए घरेलू मैदान पर अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा।











