अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ और ‘रामायण’ को लेकर रणबीर कपूर चर्चा में हैं। इस बीच वह इंस्टाग्राम पर लाइव हुए। यहां उन्होंने फैंस से बातचीत की और अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में खास अपडेट्स साझा किए।
सेशन के दौरान, रणबीर कपूर ने कंफर्म किया कि ‘रामायण’ उनकी अगली रिलीज होने वाली फिल्म है। उन्होंने आगे बताया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ उसके बाद रिलीज होगी। ‘लव एंड वॉर’ इस साल अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
हालांकि रणबीर कपूर के स्पष्टीकरण के बाद अब इसके इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने की संभावना है। उम्मीद है कि यह फिल्म ‘रामायण’ के बाद रिलीज होगी। अपने अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए, रणबीर ने कहा कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ फैंस की उम्मीद से जल्दी रिलीज होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि संदीप वांगा रेड्डी की ‘एनिमल पार्क’ भी पाइपलाइन में है। रणबीर ने कहा कि अगर डायरेक्टर इम्तियाज अली जॉर्डन के लिए कोई स्क्रिप्ट दे पाते हैं तो उन्हें ‘रॉकस्टार 2’ में वापस आकर खुशी होगी।
‘ये जवानी है दीवानी’ के बारे में उन्होंने कहा कि फिल्म का अंत बहुत सुंदर था। उन्होंने इशारा किया कि भविष्य में इसी तरह की एक और फिल्म आ सकती है। संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रोमांस कहानी है। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल हैं।
ये भी पढ़े : Ramayana Introduction Video: विजुअल्स- स्टारकास्ट ने जीता फैंस का दिल
ये भी पढ़े : सिनेमाघरों में दो पार्ट में दस्तक देगी नितेश तिवारी निर्देशित रामायण
ये भी पढ़े : एनिमल पार्क में दो भाइयों की जबरदस्त भिड़ंत, संदीप वांगा ने साझा की डिटेल्स











