रणजी ट्रॉफी : कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर का रोमांचक फाइनल 24 फरवरी से

0
28

कर्नाटक ने गुरुवार को उत्तराखंड के खिलाफ रोमांचक सेमीफाइनल ड्रॉ के बाद 11 साल के अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाई। इस बार की सफलता पहली पारी की बड़ी बढ़त के दम पर हासिल हुई, जो टीम के लिए निर्णायक साबित हुई।

कर्नाटक अब 24 फरवरी से हुबली में होने वाले फाइनल में पहली बार फाइनल में पहुंचे जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैदान में उतरेगा।

पांचवें और अंतिम दिन कर्नाटक ने छह विकेट पर 299 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया, लेकिन जल्दी ही बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 323 रन पर आउट हुई। इसके साथ ही उसकी कुल बढ़त 826 रन तक पहुँच गई।

उत्तराखंड से अवनीश सुधा (66), सचिन रावत (नाबाद 53) और अभय नेगी (नाबाद 57) की अर्धशतकीय पारियों ने कर्नाटक की जीत की राह को चुनौतीपूर्ण बना दिया। टीम ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 260 रन बनाकर समाप्त की।

पहली पारी की विशाल बढ़त कर्नाटक के लिए फाइनल में प्रवेश की राह आसान बना गई। उत्तराखंड ने जीत की कोशिश में छह विकेट पर 156 रन बनाए, लेकिन नेगी और रावत ने सातवें विकेट के लिए 104 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी।

इसके बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने चाय के बाद लगभग 30 मिनट में ड्रॉ पर सहमति जताई। अब कर्नाटक की नजरें अपने नौवें रणजी ट्रॉफी खिताब पर होंगी। पिछला खिताब उसने 2014-15 सत्र में आर विनय कुमार की कप्तानी में जीता था।

वहीं, दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर का सपना अपने पहले रणजी ट्रॉफी खिताब का है। टीम छह दशकों के लंबे इंतजार के बाद पहली बार फाइनल में पहुँचकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here