धुरंधर: द रिवेंज के टीजर में रणवीर सिंह के दोहरे किरदार ने जीता फैंस का दिल

0
82

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब आधिकारिक तौर पर टीजर के साथ सामने आ गया है, और सोशल मीडिया पर इसकी धूम देखने को मिली। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता ने फैंस की उम्मीदें आसमान छू दी हैं, और यह टीजर उन्हें बिलकुल निराश नहीं करता।

टीजर में रणवीर सिंह का इंटेंस और खूंखार लुक देखने को मिलता है। खास बात यह है कि वह दो अलग-अलग किरदारों में हैं, और स्क्रीन पर गोलीबारी, मारकाट और हाई-वोल्टेज एक्शन का धमाका है। टीजर की एक लाइन ने सोशल मीडिया पर खास जगह बनाई है: “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।”

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने पहले पार्ट की तरह इस सीक्वल में भी एक्शन, थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा का शानदार मिश्रण रखा है। टीजर से साफ झलक मिलती है कि कहानी पहले से भी ज्यादा इंटेंस होगी, जिसमें रिवेंज का तड़का और शानदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।

टीजर सीधे पहले पार्ट की कहानी के अगले अध्याय की झलक देता है। पहला पार्ट रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) और रणवीर सिंह के किरदार के इर्द-गिर्द घूमता था। रहमान डकैत की मौत के बाद अब रणवीर के किरदार के लिए नई चुनौतियां और अवसर सामने आए हैं। रणवीर के हमजा किरदार के साथ ही जसकीरत सिंह रंगी का ट्रांसफॉर्मेशन भी टीजर में खूब दिखाई देता है।

टीजर में कहानी के नए मोड़ ज्यादा नहीं दिखाए गए हैं, लेकिन एक्शन से भरपूर सीन अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। पहला पार्ट ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था और इसकी कुल कमाई 1347 करोड़ रही। नेटप्लिक्स पर फिल्म की स्ट्रीमिंग के साथ-साथ नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है।

सीक्वल में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन समेत कई बड़े स्टार्स होंगे। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी 19 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी।

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर है। लोग इसे ‘धुरंधर का धमाका 2.0’ कह रहे हैं और रणवीर सिंह के लुक और एक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब सबकी नजरें बस 19 मार्च पर टिकी हैं।

ये भी पढ़े : ईद 2026 पर धुरंधर पार्ट 2 की रिलीज हिंदी और साउथ की सभी भाषाओं में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here