बॉलीवुड के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग फिर से शुरू होने जा रही है, और फैंस के लिए ये खुशखबरी है। लंबे समय तक शूटिंग ब्रेक के बाद शाहरुख 20 दिसंबर से वापस सेट पर लौटेंगे।
इस बार का शेड्यूल खास तौर पर एक्शन सीन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण दृश्यों पर केंद्रित होगा। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इन सीन की प्लानिंग के लिए इंटरनेशनल स्टंट डायरेक्टर की मदद ली है, और शाहरुख भी इसके लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं।
मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में होने वाली इस शूटिंग में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी स्क्रीन शेयर करेंगी। यह सुहाना का सिल्वर स्क्रीन डेब्यू है। इससे पहले वह 2023 में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द आर्चीज’ से ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं।
फिल्म की तकनीकी टीम भी हर संभव प्रयास कर रही है कि शूटिंग बिना किसी रुकावट के और पूरी तरह सुरक्षित तरीके से पूरी हो। इसके लिए हर एक्शन सीन की बारीकी से कोरियोग्राफी और कैमरा मूवमेंट की रिहर्सल की जा रही है।
‘किंग’ में शाहरुख और सुहाना के अलावा अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में होंगे। फिल्म में जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल, जैकी श्रॉफ और अभय वर्मा सहित अन्य स्टार्स भी हैं। किंग 2026 में रिलीज होगी। अब तक इसकी फाइनल रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई।
ये भी पढ़े : जब शाहरुख बोले – डर नहीं, दहशत हूं… ‘किंग’ का शाही आग़ाज़










