तीसरे राउंड के बाद सप्तक तलवार और ध्रुव श्योराण संयुक्त रूप से शीर्ष पर

0
46

अहमदाबाद: डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के यूएस $300,000 (लगभग ₹2.7 करोड़) पुरस्कार राशि वाले इंडोरामा वेंचर्स ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 के तीसरे राउंड के बाद सप्तक तलवार और ध्रुव श्योराण संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं। यह टूर्नामेंट अहमदाबाद के कलहार ब्लूज़ एंड ग्रीन्स गोल्फ क्लब में खेला जा रहा है।

सप्तक (68-71-69) और ध्रुव (69-69-70) दोनों का कुल स्कोर आठ अंडर 208 रहा। सप्तक के बिना किसी बोगी के 69 के स्कोर ने उन्हें तीन स्थान ऊपर पहुंचाया, जबकि ध्रुवके 70 के स्कोर ने उन्हें एक स्थान ऊपर पहुंचाया।

इंडोरामा वेंचर्स ओपन गोल्फ चैंपियनशिप

मनुगंडास ने दिन का संयुक्तरूप से सबसे कम 67 का स्कोर बनाया और 11 स्थान की छलांग लगाकर सातअंडर 209 के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

आर्यमान आदित्यमोहन ने भी दिन का संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ 67 का स्कोर बनाया और छह अंडर 210 के साथ चौथे स्थान पर रहे। उनके साथ अर्जुन प्रसाद (69) और फ्रांस के क्लेमेंटसोर्दे (71) भी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।
हम अपने टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर इंडोरामा वेंचर्स का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं।

सप्तक तलवार, जो दूसरे राउंड के बाद संयुक्त चौथे स्थान पर थे और लीड से दो शॉट पीछे थे, ने शनिवार को अपने बिना बोगी के शानदारराउंड से खिताबी दावेदारी मजबूत की।

ग्रेटर नोएडा के रहने वाले और पिछले वर्ष डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के विजेता रहे सप्तक ने चौथे, आठवें और 12वें होल पर 10 से 20 फीट की दूरी से तीन बर्डी लगाईं। सप्तक ने कहा,“मैं लगातार बर्डी के मौके बना रहा हूं।

पटर उतना साथ नहीं देर हा जितना मैं चाहता था, लेकिन मैंने पहले तीन दिनों में सिर्फ तीन बोगी के साथ गलतियों को कम रखा है। मुझे लगता है कि मेरा खेल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह कोर्स टीशॉट्स के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण है और मुझे लगता  है कि मैंने अबतक अपने टीशॉट्स अच्छे खेले हैं।”

ध्रुवश्योराण, जो दूसरे राउंड के बाद तीसरे स्थान पर थे और लीड से एक शॉट पीछे थे, उन्होंने भी लगातार अच्छाप्रदर्शन जारी रखा। गुरुग्राम के रहने वाले और तीन खिताब जीत चुके ध्रुव ने शनिवार को चार बर्डी और दो बोगी के साथ अपना राउंड पूरा किया। उन्होंने तीसरे दिन 10 से 15 फीट की दूरी से कुछ शानदार पुट भी डाले।

ध्रुव, जो पिछले सप्ताह डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई की 72 दलीग जीतने वाली राजस्थान रेगल्स टीम का हिस्सा थे, ने कहा,“मैंने अपने गेमप्लान पर कायम रहते हुए खेला। मैं खुद से यही कहता रहा कि गेंद को खेल में बनाए रखना है।जब हवा तेज हुई तो मैंने गेंद को हवा के नीचे रखने की कोशिश की और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाला।

चौथे राउंड में खिताब की दौड़ में बने रहना मेरे लिए उत्साहजनक है। पिछले दो हफ्तों में  72 दलीग खेलने से मुझे दबाव की स्थिति में खेलने के लिए अच्छी तैयारी मिली है।” दूसरे राउंड के बाद संयुक्तबढ़त पर रहने वाले झेरेड हैक और बृजेश कुमार का प्रदर्शन तीसरे दिन कमजोर रहा। झेरेड ने 74 और बृजेश ने 76 का स्कोर बनाया।

जहां झेरेड पांच अंडर 211 के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर हैं, वहीं बृजेश तीन अंडर 213 के साथ संयुक्त 16वें स्थान पर खिसक गए।

ये भी पढ़ें : दूसरे दिन बृजेश कुमार और झेरेड हैक ने बनाई संयुक्त बढ़त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here