सरावां किंग्स बने अवधपुरम प्रीमियर लीग-5 के किंग

0
20

लखनऊ। ‘मैन ऑफ द मैच’ असद की कप्तानी पारी और धारदार गेंदबाजी की बदौलत सरावां किंग्स ने छंगापुर टाइटंस को 43 रनों से पराजित कर अवधपुरम प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन का खिताब जीत लिया।

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में किंग्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान असद (21 गेंदों पर 40 रन) और सलमान (21) तथा माज गाजी (20) की तेज तर्रार पारियों की बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 106 रन बनाए। टाइटंस की तरफ से फरीद ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किये।

जवाब में टाइटंस की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 63 रन ही बना सकी। टाइटंस की तरफ से मोहम्मद इमाम (13), शादाब (14) और सफीर (10) ही दहाई के अंक तक पहुंच सके। असद ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में मात्र 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। इसके अलावा वैस ने चार और माज गाजी ने दो विकेट अर्जित किये।

असद को फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया इसके अलावा उन्हें पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ के साथ-साथ ‘बेस्ट बैटर’ और ‘बेस्ट बॉलर’ का भी पुरस्कार दिया गया। अवधपुरम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में ‘स्पिरिट ऑफ़ द गेम’ का पुरस्कार अचरामऊ चैलेंजर्स टीम को प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर सरनजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि शुभम शुक्ला और कुंवर प्रताप सिंह ने पुरस्कार वितरित किये। कार्यक्रम को समिति के अध्यक्ष और आयोजन समिति के संरक्षक राजेश तिवारी, आयोजन समिति के अध्यक्ष आरिफ अली सिद्दीकी, उपाध्यक्ष योगेंद्र देव पांडेय, सचिव सूरज तिवारी और संयोजक निसार गाजी ने भी सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here