सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार से यूपी में बढ़ेंगे प्रशिक्षित चेस आर्बिटर

0
76

यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं लखनऊ चेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय होटल अम्बर में दो दिवसीय सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। सेमिनार की शुरुआत सुबह 9:30 बजे निर्धारित समय पर हुई।

इस आयोजन में देशभर से कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें उत्तर प्रदेश के 43 प्रतिभागी शामिल हैं, जबकि मध्यप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली से भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

सेमिनार का औपचारिक उद्घाटन पवन बाथम द्वारा स्वप्निल बंसोद (फिडे लेक्चरर) को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर सेमिनार के समन्वयक आनंद सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं लेक्चरर का स्वागत करते हुए सेमिनार परीक्षा में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

 

दो दिवसीय इस सेमिनार में फिडे लेक्चरर द्वारा कुल चार सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले तीन सत्रों में प्रतिभागियों को आर्बिटर मैनुअल, शतरंज के नियमों तथा प्रतियोगिताओं के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जबकि अंतिम सत्र में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, परीक्षा के आधार पर वर्ल्ड चेस फेडरेशन (FIDE) द्वारा योग्य प्रतिभागियों को नेशनल आर्बिटर का टाइटल प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि इस सेमिनार से उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित आर्बिटरों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे विभिन्न जिलों में शतरंज प्रतियोगिताओं का सफल संचालन संभव हो सकेगा और प्रदेश में शतरंज के विकास को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें : लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग टीम का चयन 6 मार्च से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here