काज़ा : रॉयलएनफील्ड द्वारा प्रस्तुत स्पीति कप सीज़न 3 के तीसरे दिन, काज़ा आइस हॉकी रिंकपरशमज़ोन ने शानदार आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए लाहौल पुरुष टीम को 13–3 से हराया और बेहतर गोल अंतर के आधार पर सीनियर पुरुष वर्ग की अंक तालिका में शीर्षस्थान हासिल किया।
दिन की कार्रवाई में टोडज़ोन ने एक अहम जीत दर्ज की, पिनज़ोन ने टोडज़ोन को कड़े मुकाबले में मात दी, जबकि महिला और अंडर-18 बालकवर्ग में सेंटरज़ोन ने अपनी विजयी लय बरकरार रखी।
स्पीति कप सीज़न 3
दिन के अंतिम मुकाबले में शमज़ोन ने अबतक का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए लाहौल को 13–3 से पराजित किया। राहुल ने आक्रमण की अगुवाई करते हुए शुरुआती गोल के बाद चार मिनट के भीतर हैट्रिक पूरी की।
इसके बाद दावातंदुप, रिग्ज़िनआंग्रुप और थिनलेदोरजे के गोलों ने स्कोर 6–0 कर दिया। पहले पीरियड के अंतिमक्षणों में लाहौल केरमेश ने दो गोल किए।
शमज़ोन पुरुष टीम ने लाहौल को 13–3 से हराया
दूसरे और तीसरे पीरियड में भी शम का दबदबा जारी रहा। रिग्ज़िनआंग्रुप ने कुल पांच गोल दागे, राहुल ने अपना चौथा गोल जोड़ा, जबकि कप्तानतानज़िनरंगदोल ने भी स्कोरशीट पर नाम दर्ज कराया। इस बड़ी जीत के साथ शमज़ोन बेहतर गोल अंतर के कारण तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।
टोडज़ोन पुरुष टीम ने लाहौल को 6–1 से हराया
दिन की शुरुआत टोडज़ोन की 6–1 की प्रभावशाली जीत के साथ हुई। प्रवीण ने मैच के पहले 14 सेकंड में शानदार ड्रैग के जरिए गोलकर टोड को बढ़त दिलाई। 11वेंमिनट में रमेश के गोल से लाहौल ने बराबरी की, लेकिन पहले पीरियड के अंत में कप्तान तानज़िनथोंदेन ने टोड को फिर से आगे कर दिया।
दूसरे पीरियड की शुरुआत में थोंदेन ने एक और गोल किया। इसके बाद टैंपा और तानज़िनथोयसाम की शानदार मूव के जरिए टोड ने बढ़त बढ़ाई। तीसरे पीरियड में प्रवीण ने दो देर से गोलकर हैट्रिक पूरी की और टोड की जीत पक्की की।
पिन ज़ोन पुरुष टीम ने टोड ज़ोन को 4–2 से हराया
दूसरे पुरुष मुकाबले में पिनज़ोन ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए टोडज़ोन को 4–2 से हराया। दूसरे मिनट में प्रवीणनेतानज़िनथोंदेन के असिस्ट पर टोड के लिए पहला गोल किया। दूसरे पीरियड में तानज़िनदोरजेनेपिन के लिए बराबरी का गोल किया, लेकिन टोड ने जल्द ही फिर बढ़त बना ली।
इसके बाद तानज़िनदोरजे ने एक और गोलकर स्कोर 2–2 किया और अंतिम पीरियड के 11वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। कुछ ही देर बाद पद्मानामदोल ने चौथा गोलकर पिनज़ोन की जीत सुनिश्चित की।
सेंटर ज़ोन महिला टीम ने शमज़ोन को 7–2 से हराया
महिला वर्ग में सेंटरज़ोन ने शानदार खेल दिखाते हुए शमज़ोन को 7–2 से पराजित किया। मैच के पहले मिनट में कुंगायांगचेन ने शम को बढ़त दिलाई, लेकिन सेंटर ने जबरदस्त वापसी की। ज़ेदेनवांगमो ने बराबरी की और इसके बाद लगातार दोगोलकर सेंटर को नियंत्रण दिलाया।
सोनमआंगमो ने दो गोल किए, कप्तान आंग्रुपछोमो ने भी स्कोर किया, जिससे पहले पीरियड के अंत तक सेंटर 6–1 से आगे हो गया। दूसरा पीरियड गोल रहित रहा। तीसरे पीरियड में कुंगायांगचेन ने शम के लिए एक और गोल किया, लेकिन अंत में सोनमआंगमो ने अपनी हैट्रिक पूरीकर सेंटर की बड़ी जीत पर मुहर लगाई।
सेंटर ज़ोन अंडर-18 ने पिनज़ोन को 5–2 से हराया
अंडर-18 बालक वर्ग में सेंटर ज़ोन ने पिनज़ोन को 5–2 से हराया। पहले पीरियड में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे पीरियड में सेंटर ने तीन गोल किए, जिनमें प्रशांतठाकुर के दो गोल और तानज़िनकुंजोप का एक गोल शामिल था।
पिन ज़ोन ने तक्पालोटे के जरिए एक गोल किया, लेकिन तीसरे पीरियड में प्रशांत ठाकुर ने कप्तान कुंगातक्पा के असिस्ट पर दो और गोलकर चार गोल पूरे किए। अंत में सिंगेवांगचुक ने पिन के लिए गोल किया, लेकिन सेंटर ने 5–2 से जीत दर्ज की।
रॉयल एनफील्ड द्वारा प्रस्तुत स्पीति कप के चौथे दिन, अंडर-18 बालकवर्ग में टोड ज़ोन का मुकाबला पिनज़ोन से होगा। सीनियर पुरुषवर्ग में टोड ज़ोन सेंटर ज़ोन से भिड़ेगा, जबकि शमज़ोन का सामना पिनज़ोन से होगा। महिला वर्ग में सेंटर ज़ोन पिनज़ोन से खेलेगा, इसके बाद टोडज़ोन और शमज़ोन आमने-सामने होंगे।
ये भी पढ़ें : स्पीति कप सीज़न-3 के दूसरे दिन आइस रिंक पर आक्रामक हॉकी का जलवा













