गोमती क्रिकेट क्लब की जीत में शरीफ ने दिखाया आलराउंड खेल

0
62

लखनऊ। मोहम्मद शरीफ (58 रन, दो विकेट) के आलराउंड खेल की बदौलत गोमती क्रिकेट क्लब ने कारपोरेट चैंपियंस लीग के मुकाबले में टीटीसी लखनऊ को 31 रन से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए।

सीएपी मैदान पर गोमती क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन का स्कोर बनाया। हालांकि टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज अभय एक और दीपक सातरन बनाकर आउट हो गए।

कारपोरेट चैंपियंस लीग

इसके बाद विवेक 33 रन बनाए जबकि मोहम्मद शरीफ ने 33 गेंदों पर दस चौकों की मदद से शानदार 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा मोहन ने 26 और आकिब और संजय ने 19-19 रन बनाए। टीटीसी लखनऊ की तरफ से हिसम और नितिन ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीटीसी की टीम 17.5 ओवर में 147 रन ही बना सकी। टीम से जयदीप ने 60 रन और उज्जवल ने 49 रन की दमदार पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गोमती क्रिकेट क्लब से मोहम्मद शरीफ, हर्षित, नजरुल और संजय ने दो-दो विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें : जसमीत सिंह चमके, सुपर नोवा की दो रन से रोमांचक जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here