शिया समुदाय सादगी से मनाएगा ईद-उल-फित्र : डॉ. कल्बे सिब्तैन नूरी

0
40

लखनऊ : हर साल की तरह इस साल भी खगोल शास्त्र विज्ञान की गणना के अनुसार ईद-उल-फित्र शनिवार 21 मार्च, 2026 को पूरे देश में मनाई जाएगी। ईद का चांद शुक्रवार, 20 मार्च को पूरे देश में देखा जाएगा और ईद-उल-फित्र की नमाज अगले दिन, यानी 21 मार्च को पढ़ी जाएगी।

हालांकि, हर साल की तरह इस साल भी एक बार फिर स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी तरह के विरोधाभास होने की सूरत में चांद कमेटियों का फैसला ही अन्तिम माना जाएगा।

चांद कमेटियों के ओलेमा से भी गुजारिश है कि यह AI का जमाना है जिसमें किसी भी शहर या इलाके में चांद दिखने की फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना आसान है। इसलिए 29वें रमज़ान को बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

इस साल शिया समुदाय अपने धार्मिक रहबर आयतुल्लाह अली खामेनाई और दूसरे बेगुनाह नागरिकों की शहादत की वजह से ईद बहुत सादगी के साथ मनाएगा और ईद की नमाज और जकात-उल-फित्र की अदायगी के अलावा किसी भी तरह की खुशी से दूर रहेगा।

ईद से पहले ईद की तारीख़ का एलान करने की परम्परा पद्मभूषण मौलाना डा.कल्बे सादिक़ ने सन 1996 में डाली थी, ये सिलसिला उनकी वफ़ात के बाद भी जारी है।

ये भी पढ़ें : होली पर आध्यात्मिक संगोष्ठी, दिया ‘ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या’ का संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here