शिलॉन्ग लाजोंग की शानदार वापसी, रियल कश्मीर को 2-1 से हराया

0
46

शिलॉन्ग : शिलॉन्ग लाजोंग एफसी ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए रविवार को एसएसए स्टेडियम में खेले गए इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 के मुकाबले में रियल कश्मीर एफसी को 2-1 से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।

इंडियन फुटबॉल लीग

स्नो लेपर्ड्स के लिए सेइजोसेफ हाओकिप ने बढ़त दिलाई, लेकिन फ्रांगकी बुआम और केनस्टार खारशोंग के गोलों की बदौलत शिलॉन्ग लाजोंग ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। शिलॉन्ग लाजोंग के मुख्य कोच बिरेन्द्र थापा ने अपनी शुरुआती एकादश में एक बदलाव करते हुए फिगो सिंडाई की जगह अभय गुरूंग को मौका दिया।

वहीं रियल कश्मीर के कोच इश्फाक अहमद ने भी टीम में एक बदलाव किया और हैदर यूसुफ की जगह डिफेंडर बसीद अहमद भट को शामिल किया। मुकाबले के शुरुआती 20 मिनटों में दोनों टीमें बराबरी की टक्कर देती नजर आईं और मिडफील्ड में एक-दूसरे को रोकती रहीं।

शिलॉन्ग लाजोंग एफसी – 2 (फ्रांगकी बुआम 39’, केनस्टार खारशोंग 57’) 

मेज़बान टीम ने अपने पारंपरिक छोटे पासों वाले खेल को जारी रखा और कभी-कभी लंबे पासों के जरिए एवरब्राइटसन सना को अच्छी जगहों पर गेंद पहुंचाने में सफल रही।

दूसरी ओर रियल कश्मीर ने अपनी शारीरिक मजबूती का अच्छा इस्तेमाल किया और डिफेंस से आगे खेले गए लंबे पासों पर दूसरी गेंद जीतने की रणनीति अपनाई, जिसका जल्द ही फायदा भी मिला।

शेड्रैक चार्ल्स ने डिफेंडर को रोकते हुए छह-यार्ड बॉक्स में लो क्रॉस दिया, जिसे सेइजोसेफ हाओकिप ने आसानी से गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। गोल खाने के बाद ‘द रेड्स’ ने अच्छी प्रतिक्रिया दी और हाफ टाइम से छह मिनट पहले बराबरी हासिल कर ली।

रियल कश्मीर एफसी – 1 (सेइजोसेफ हाओकिप 20’)

फ्रांगकी बुआम दाईं ओर से तेजी से आगे बढ़े और बॉक्स के किनारे से जोरदार दाएं पैर का शॉट लगाया, जो गोलकीपर सैयद बिन अब्दुल कादिर के हाथ फैलाने से पहले ही जाल में जा समाया।

दूसरे हाफ की शुरुआत रियल कश्मीर ने आक्रामक अंदाज में की और दो बेहतरीन मौके बनाए, लेकिन कप्तान मोहम्मद इनाम दोनों ही अवसरों का फायदा नहीं उठा सके।

पहला मौका शेड्रैक चार्ल्स ने बनाया था, लेकिन इनाम का हेडर पोस्ट के बाहर चला गया। कुछ ही क्षण बाद इनाम एक और अच्छे मौके पर सही फिनिश नहीं कर पाए। इन चूकों का फायदा उठाते हुए शिलॉन्ग लाजोंग ने 57वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली।

लगातार गेंद पर कब्जा बनाए रखने के बाद अभय गुरूंग ने सेंटर-बैक केनस्टार खारशोंग को बॉक्स में एक बेहतरीन पास दिया। कप्तान खारशोंग ने शांत रहते हुए गेंद को गोलकीपर के पास से जाल में पहुंचा दिया।

इसके बाद रियल कश्मीर ने दबाव बढ़ाने के लिए ऊंची पोजिशन पर प्रेसिंग शुरू की और इश्फाक अहमद ने नए खिलाड़ियों को मैदान में उतारा। इससे टीम को गेंद पर अधिक नियंत्रण मिला, लेकिन वे गोलकीपर सिवेल रिम्बाई या डिफेंस को गंभीर रूप से परेशान करने वाला कोई मौका नहीं बना सके।

दूसरी ओर शिलॉन्ग लाजोंग ने खाली जगहों का फायदा उठाते हुए काउंटर अटैक में खतरा पैदा किया। फ्रांगकी बुआम ने गोल पर शॉट लगाया, लेकिन सैयद का दिर ने शानदार बचाव करते हुए स्कोर लाइन को नहीं बदलने दिया। अंत में ‘द रेड्स’ ने अपनी बढ़त को बरकरार रखा और सीजन की पहली जीत हासिल कर ली।

ये भी पढ़ें : डायमंड हार्बर एफसी ने डेम्पो को 2-1 से हराकर दर्ज की पहली जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here