‘कल्कि 2’ का शूट शुरू, अमिताभ–कमल हासन की जोड़ी पर टिकी नजरें

0
33
@srbachchan/tumblr.com

दर्शकों ने साउथ सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को खूब पसंद किया था। अब इसके सीक्वल ‘कल्कि 2’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन दोबारा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया कि वह पिछले दिनों हैदराबाद में शूटिंग के लिए व्यस्त थे, इस कारण वह फैंस से मुलाकात नहीं कर पाए।

अमिताभ ने मंगलवार को अपने ब्लॉग में बताया कि ‘कल्कि 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हसन से भी मुलाकात की।

@srbachchan/tumblr.com

ब्लॉग में उन्होंने लिखा कि उन्होंने फैंस को पहले ही बता दिया था कि रविवार को उनसे मुलाकात नहीं कर पाएंगे, लेकिन इसके बावजूद उनके कई फैंस आए। अमिताभ हर रविवार अपने घर के बाहर फैंस से मिलने का रिवाज निभाते हैं।

फिल्म के सेट से अमिताभ ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वह अश्वत्थामा के रूप में नजर आए, वही किरदार जो उन्होंने ‘कल्कि 2898 एडी’ में निभाया था।

@srbachchan/tumblr.com

इसमें दिग्गज अभिनेता अपने सह-कलाकार कमल हासन के साथ अनौपचारिक पल भी देखने को मिला। फिल्म के बारे में यह भी चर्चा है कि पिछले साल नाग अश्विन के निर्देशन में बनाई जा रही इस सीक्वल में दीपिका पादुकोण नहीं होंगी और उनकी जगह साई पल्लवी का नाम सामने आ रहा है।

ये भी पढ़े : फिल्म ‘ईथा’ का पुणे शेड्यूल पूरा, कलाकारों और क्रू ने उत्साह में मनाया जश्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here