शूटिंग खत्म, उत्साह हाई : ‘कॉकटेल 2’ की टीम ने सेलिब्रेट किया खास पल

0
50
Homi Adajania (@homster)

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इस साल सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। दर्शक इस फिल्म की हर अपडेट पाना चाहते हैं। अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है।

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग पूरी होने पर निर्देशक होमी अदजानिया के साथ शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने जश्न मनाया है। होमी अदजानिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें निर्देशक के साथ कलाकार जश्न मनाते हुए काफी खुश हैं।

Homi Adajania (@homster)

तस्वीर साझा करके होमी अदजानिया ने कैप्शन लिखा, ‘कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हो सकता है कि मैं पक्षपाती हूं, लेकिन यह वाला थोड़ा खास लगता है। मेरी टीम और कास्ट को बहुत सारा प्यार, जो मुझे और मेरी हरकतों को बर्दाश्त करते हैं। आप लोगों को प्यार।’

होमी अदजानिया की पोस्ट पर कृति सेनन ने लिखा ‘होमस्टर आपको प्यार।’ जोया अख्तर ने पोस्ट पर दिल और ताली बजाने वाला इमोजी कमेंट किया है। एक यूजर ने निर्देशक से इस फिल्म का टीजर जल्दी रिलीज करने की मांग की है। ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है।

ये भी पढ़े : कृति सेनन का इटली में शूट रैप-अप, ‘कॉकटेल 2’ को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here