जाकिर खान के जलन वाले बयान पर भड़के सिद्धार्थ आनंद, अमीषा ने भी लताड़ा

0
67
साभार : गूगल

धुरंधर: द रिवेंज को खूब सफलता मिली है. लोगों को साथ-साथ कई बड़े स्टार्स ने भी इस फिल्म की तारीफ की और फिल्म को जो कामयाबी मिली उसको लेकर खुशी जाहिर की.

हाल ही में मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने एक अवॉर्ड शो के दौरान ऐसा कहा कि भले ही बॉलीवुड के लोग इस फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर वो जल रहे हैं.

@justSidAnand

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का एक ऐसा पोस्ट आया है, जिसे जाकिर से जोड़कर देखा जा रहा है और बोला जा रहा है कि उन्होंने जाकिर को जवाब दिया है. उनके अलावा एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी रिएक्ट किया है.

सिद्धार्थ आनंद ने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है, वो जानने से पहले जाकिर खान का पूरा बयान जान लेते हैं. जाकिर ने कहा, “आप बधाई देते हुए चाहे जितने भी पोस्ट डाल दें, इंटरव्यू में ये कह दें कि ये मेरी फेवरेट फिल्म है, पर सच तो ये है दोस्तों ‘धुरंधर’ से सबकी जली तो है. देखिए, बम फिल्म में फूटे ल्यारी में और धुआं हुआ है बांद्रा से जुहू में.” जाकिर खान ने जिस इवेंट में ये बात कही, वहां कई बड़े फिल्मी सितारे बैठे थे.

उन्होंने बोला, “जुहू-बांद्रा के लोगों ने पिछले 50 सालों में सभी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. उनके योगदान को कम आंकने के लिए आपको डफर होना पड़ेगा.” अब अपने पोस्ट में सिद्धार्थ ने किसी का नाम तो नहीं लिया है, सोशल मीडिया पर लोग इसे जाकिर के बयान से जोड़ रहे हैं और बोला जा रहा है कि ये पोस्ट जाकिर के लिए ही है.

@ameesha_patel

अमीषा पटेल ने भी जाकिर खान के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “यार, नेगेटिविटी फैलाना बंद करो. फिल्म इंडस्ट्री ने ‘धुरंधर’ को महत्व दिया है और उसका सम्मान किया है. शाहरुख, सलमान, सनी, ऋतिक, अजय जैसे सुपरस्टार्स ने एक नहीं 25 से भी ज्यादा मेगा हिट दिए हैं. और ये आगे भी जारी रहेगा. सब बहुत पहले ही गदर मचा चुके हैं और आगे भी मचाएंगे.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here