16वा आरआर लक्ष्य कप : सीनियर में सोनम मस्कर, जूनियर में विद्धि चैंपियन

0
50

मुंबई : महाराष्ट्र की सोनम मस्कर ने 251.5 अंकों के साथ प्रतिष्ठित 16वां आरआर लक्ष्य कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने गत विजेता किरण जाधव को महज़ 0.1अंकों के रोमांचक अंतर से पछाड़ते हुए यह जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ सोनम को ₹1,50,000 की पुरस्कार राशि, ऑल सिल्वर रोटेटिंग लक्ष्य कप ट्रॉफी और कैपापी जैकेट-ट्राउज़र सेट प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन लक्ष्य शूटिंग क्लब, कर्नाला स्पोर्ट्स अकादमी, पनवेल, नवी मुंबई में किया गया।

नेवी की किरण जाधव 251.4अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें ₹75,000 की पुरस्कार राशि तथा कैपापी की ओर से उपहार प्रदान किया गया। महाराष्ट्र की ईशा तकसाले ने 230.0अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और ₹40,000 व कैपापी उपहार जीता।

अपनी जीत के बाद सोनम मस्कर ने कहा, “जब अंतर 0.1 का हो, तो समझ आता है कि हर एक शॉट कितना मायने रखता है। किरण एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी और डिफेंडिंग चैंपियन हैं, इसलिए मुझे आखिरी शॉट तक पूरी एकाग्रता बनाए रखनी थी। लक्ष्य कप हमेशा हम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाता है। इस जीत और इस मंच के लिए मैं आभारी हूं।”

सीनियर क्वालिफिकेशन में महाराष्ट्र के पार्थ राकेश माने ने 633.6 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। नेवी के किरण अंकुश जाधव 632.2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि महाराष्ट्र की अंशिका चोखानी 632.0 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

सोनम उत्तम मस्कर (629.4), ईशा अनिल तकसाले (629.0), राजश्री सांचेती (628.3), दिव्या राजेश धुमाल (628.2) और हितेशा परमार (627.8) ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। जूनियर क्वालिफिकेशन में छत्तीसगढ़ के मानस कानोजे 631.2 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे।

उड़ीसा की मान्यता 629.8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि महाराष्ट्र की अन्वी राठौड़ 629.3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। जतिन लाम्बा (629.2), परिघा बेले (628.7), अश्मित चटर्जी (628.4), गोधानी विद्धि किशोर भाई (628.2) और स्तोत्रराज दास (628.0) ने जूनियर फाइनलिस्ट की सूची पूरी की।

ये भी पढ़ें : 16वां आरआर लक्ष्य कप : पनवेल में जुटे भारत के श्रेष्ठ एयर राइफल शूटर

फाइनल के बाद लक्ष्य शूटिंग क्लब की संस्थापक और हाई-परफॉर्मेंस निदेशक सुमा शिरूर ने कहा, “आज जो हमने देखा, वही लक्ष्य कप की पहचान है। खिलाड़ियों ने तैयारी के साथ दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

दोनों वर्गों में दिखा प्रदर्शन भारतीय राइफल शूटिंग की गहराई को दर्शाता है। सभी विजेताओं और प्रत्येक प्रतिभागी को बधाई।यह मंच हमारे शूटरों को अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता की ओर आगे बढ़ाता रहेगा।”

अंतिम परिणाम (सीनियर)

1. सोनम मस्कर (महा)
2. किरणजाधव (नेवी)
3. ईशा तकसाले (महा)
4. दिव्या धुमाल (महा)
5. पार्थ माने (महा)
6. अंशिका चोखानी (महा)
7. हितेशा परमार (गुज)
8. राजश्री सांचेती (दिल्ली)

अंतिम परिणाम (जूनियर)

1. विद्धि गोधानी (गुज)
2. परिघा बेले (महा)
3. मान्यता सिंह (उड़ीसा)
4. जतिन लाम्बा (गुज)
5. मानस कानोजे (छत्तीसगढ़)
6. अन्वी राठौड़ (महा)
7. अश्मित चटर्जी (बंगाल)
8. स्तोत्र राजदास (बंगाल)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here