स्पिरिट का ऑडियो टीजर पांच भाषाओं में रिलीज, फैंस हुए उत्साहित

0
262
Credits : Social Media

एनिमल के बाद संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित स्पिरिट का इंतजार हो रहा है। फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। अब फिल्म का पहला ऑडियो टीज़र रिलीज किया गया है।

एक्टर की आवाज भर सुनकर फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऑडियो में एक कैदी की बात होती और फिर प्रभास की दमदार आवाज हैरान कर देती है। फिल्म की पहली झलक का इंतजार बढ़ गया है।

संदीप वांगा ने कबीर सिंह और एनिमल जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट की हैं, इस बार प्रभास के साथ एक साउंड स्टोरी लेकर आए हैं। एक मिनट के ऑडियो टीज़र में जेलर और उसका असिस्टेंट एक एक्स-कॉप से पूछताछ करते सुनाई देते हैं।

इसी दौरान प्रभास की भारी और दमदार आवाज़ सुनाई देती है,“ सर बचपन से मेरी एक बुरी आदत रही है।” यही लाइन पूरे टीजर की सबसे खास चीज बन जाती है। टीजर हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुआ है।

एक यूजर्स ने लिखा, वाह, ये आवाज सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या आपने म्यूज़िक पर ध्यान दिया? पुलिस परेड जैसा एंथम लग रहा है, वांगा सच में ऑडियंस की नब्ज़ जानते हैं।

वहीं एक फैन ने मजाक में लिखा, 2000 करोड़ की फिल्म लोडिंग है… अब इंतज़ार नहीं हो रहा। एक और यूजर ने लिखा, तूफान आ रहा है।

स्पिरिट में प्रभास के साथ पहले दीपिका पादुकोण को कास्ट करने पर विचार किया गया था। लेकिन एक्टर-डायरेक्टर के बीच आपसी समझौते नहीं हुए। अब तृप्ति इस फिल्म की लीड हीरोइन हैं। फिल्म में प्रकाश राज और विवेक ओबेरॉय अहम किरदार में हैं।

ये भी पढ़े : संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ को लेकर एक्साइटेड हैं तृप्ति डिमरी

ये भी पढ़े : तृप्ति डिमरी बनीं प्रभास की नई हीरोइन, ‘स्पिरिट’ में दीपिका को किया रिप्लेस

ये भी पढ़े : पुलिस स्टोरी पर केंद्रित होगी प्रभास की फिल्म स्पिरिट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here