राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहारनपुर में होगी प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता

0
511

लखनऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सहारनपुर के डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में यूपी जूडो एसोसिएशन एवं खेल विभाग के समन्वय से जूनियर प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मण्डलो के बालक व बालिकाओ के अतिरिक्त स्पोर्टस कालेज, गोरखपुर एवं स्पोर्टस हॉस्टल सहारनपुर की टीमे भी भाग लेंगी।

यूपी जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजार ने बताया कि इस अवसर पर यूपी जूडो एसोसिएशन द्वारा अपने सब जूनियर, जूनियर, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियो को सम्मानित किया जायेगा। यूपी जूडो एसोसिएषन द्वारा 29 अगस्त को सहारनपुर क्लब में आम सभा का आयोजन भी किया जायेगा।

ये भी पढ़ें : भारत-पाक, कप्तानी और आधुनिक क्रिकेट की चुनौतियों पर बोले सबा करीम

ये भी पढ़ें : लखनऊ में सजी खेल हस्तियों की महफ़िल, सबा करीम को मिला विशेष सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here