स्केलेबल यूनिफाइड एआई प्लेटफॉर्म विकसित करेगा टेक सॉल्यूशंस

0
35

लखनऊ । यहां आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के अवसर पर, टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड ने आज एक व्यापक यूनिफाइड एआई प्लेटफॉर्म विकसित करने की अपनी स्ट्रेटेजिक प्लान की घोषणा की।

हेल्थकेयर इकोसिस्टम में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया यह प्लेटफॉर्म एक वन-स्टॉप डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर लेयर के रूप में कार्य करेगा, जो अस्पतालों, डायग्नोस्टिक लैबोरेटरीज़, क्लिनिकल ट्रायल संगठनों और क्लिनिक्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समाधानों को सहज रूप से अपनाने और उपयोग करने में सक्षम बनाएगा।

राष्ट्रीय हेल्थकेयर इकोसिस्टम में परिवर्तन लाने के इंडिया एआई मिशन के अनुरूप होगा प्लेटफार्म

यह पहल टेक सॉल्यूशंस के विकास में एक परिवर्तनकारी कदम है, जो देश के विकास के लिए एआई को एक महत्वपूर्ण विकास उपकरण के रूप में अपनाने के भारत सरकार के प्रयासों के अनुरूप है।

भारत 370 बिलियन अमेरिकी डॉलर के हेल्थकेयर सेक्टर और 197 बिलियन अमेरिकी डॉलर के प्रिवेंटिव हेल्थकेयर अवसर को अनलॉक करने पर केंद्रित है। यह प्लेटफॉर्म अपनी आधुनिक टेक्नोलोजी को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाकर समिट की मुख्य थीम “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” (सभी का कल्याण और सभी की खुशी) को प्रतिबिंबित करता है।

हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए यह एआई यह प्लेटफॉर्म स्केलेबल डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और हेल्थकेयर डिलीवरी में मौजूद अंतर को दूर करने के सरकार के लक्ष्य का प्रतिनिधित्व करता है तथा एक व्यापक हेल्थकेयर एआई मार्केटप्लेस और इंटीग्रेशन लेयर के रूप में कार्य करेगा।

एआई के उपयोग के माध्यम से प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उद्देश्य

यह शहरी केंद्रों और वंचित समुदायों दोनों में हेल्थकेयर प्रदाताओं को एक सिंगल यूनिफाइड इंटीग्रेशन के माध्यम से एआई-संचालित एप्लिकेशनों की व्यापक रेंज को आसानी से एक्सेस, डिप्लॉय और मैनेज करने के लिए सशक्त बनाता है।

यह प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी अपनाने से जुड़ी बाधाओं, इम्प्लीमेंटेशन में आने वाली चुनौतियों और प्रारंभिक निवेश की आवश्यकताओं को उल्लेखनीय रूप से कम करते हुए, किफायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के राष्ट्रीय लक्ष्य का समर्थन करता है।

इसे सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की महत्वपूर्ण हेल्थकेयर आवश्यकताओं को समर्थन देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिनमें डायग्नोस्टिक्स और पैथोलॉजी ऑटोमेशनः शुरुआती निदान और स्क्रीनिंग को सक्षम बनाना तथा विशेषज्ञों की कमी को प्रभावी रूप से पूरा करना, क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट सिस्टम्सः

डेटा-आधारित इनसाइट्स के माध्यम से डॉक्टरों को सहयोग प्रदान करना, अस्पताल वर्कफ्लो और ऑपरेशनल ऑटोमेशनः कोस्ट कम करते हुए बड़ी संख्या में मरीजों की देखभाल के लिए कार्यकुशलता बढ़ाना, क्लिनिकल ट्रायल ऑप्टिमाइजेशन और पेशेंट डेटा इंटेलिजेंस तथा प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और सक्रिय देखभाल का विस्तार करना शामिल है।

इम्पेक्ट और सस्टेनेबल ग्रोथः वैश्विक और स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर अब टेक्नोलॉजी-संचालित युग में प्रवेश कर रही है, और 2030 तक ग्लोबल हेल्थकेयर एआई बाजार के 180 बिलियन अमेरिकी डॉलर को पार करने का अनुमान है। टेक सॉल्यूशंस भारत में हेल्थकेयर सेक्टर में एआई को एक प्रमुख समर्थक के रूप में स्थापित कर रहा है।

हेल्थकेयर प्रदाता क्लिनिकल परिणामों में सुधार लाने के लिए तकनीक पर अपने खर्च में तेजी से वृद्धि कर रहे हैं, जिससे स्केलेबल और प्रभावी प्लेटफॉर्म्स के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उत्पन्न हो रहा है।

एक इंटीग्रेटेड एआई मार्केटप्लेस की पेशकश करते हुए, टेक सॉल्यूशंस का उद्देश्य हेल्थकेयर प्रदाताओं को बड़े पैमाने पर ऑनबोर्ड करना और स्केलेबल राजस्व उत्पन्न करना है, साथ ही इण्डियाएआई मिशन के तहत समावेशी विकास और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर राष्ट्र के व्यापक सामाजिक-आर्थिक लक्ष्यों का समर्थन करना है।

ये भी पढ़ें : उपलब्धि : शालीमार कॉर्प को मिला “ग्रेट प्लेस टू वर्क” सर्टिफिकेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here