अजय देवगन के साथ पूरी ओजी टीम लौटी, गोलमाल 5 में ह्यूमर का नया अंदाज

0
83
साभार : गूगल

दर्शकों को बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गोलमाल 5’ का बेसब्री से इंतजार है. इस कॉमेडी फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं.

अब रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग डिटेल्स सामने आई है. साथ ही ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है. इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है, लेकिन फिल्म 2026 में नहीं आएगी.

रिपोर्ट के अनुसार ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग फरवरी के आखिर में शुरू होने वाली है. रोहित शेट्टी जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे वो जनवरी के आखिर तक पूरी कर लेंगे. इसके बाद वो ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू करेंगे.

रिपोर्ट में सूत्र ने बताया है कि, ‘रोहित शेट्टी और अजय देवगन को गोलमाल 5 पर पूरा भरोसा है और उनका मानना ​​है कि पांचवीं फिल्म की स्क्रिप्ट पिछली चार फिल्मों से कहीं ज्यादा मजेदार है.

ये फ्रेंचाइजी के ह्यूमर को कायम रखती है, लेकिन एक ऐसे आइडिया को दर्शाती है जो गोलमाल की दुनिया में पहले कभी नहीं देखा गया है.

‘गोलमाल 5′ भारतीय सिनेमा की सबसे मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म है, और टीम फरवरी से जुलाई तक बिना रुके इसकी शूटिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये फिल्म 2027 के फर्स्ट हाफ में रिलीज होने वाली है.’

गोलमान 5 की स्टार कास्ट की बात करें तो अजय देवगन के साथ पूरी ओजी टीम की वापसी हुई. वर्कफ्रंट पर अजय देवगन आखिरी बार फिल्म दे दे प्यार दे 2 में दिखाई दिए थे.

उनकी ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इसके बाद अभिनेता के पास ‘गोलमाल 5’ के अलावा रेड 3, धमाल 4 सहित अन्य फिल्में भी पाइपलाइन में है.

ये भी पढ़े : Golmaal 5 : महिला विलेन और फैंटेसी कॉमेडी के साथ फ्रैंचाइजी की वापसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here