हमीरपुर-उन्नाव के युवाओं ने अग्निवीर भर्ती में दिखाया उत्साह

0
39

लखनऊ : भर्ती कार्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित लखनऊ छावनी स्थित एएमसी स्टेटियम में आयोजित भर्ती रैली के आठवें दिन हमीरपुर जिले के अंतर्गत आनेवाली तहसील हमीरपुर, राठ, सेरीला और मौदहा तथा उन्नाव जिले के अंतर्गत आनेवाली सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर और बांगरमऊ तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए कुल 1083 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था जिसमें 794 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती रैली में शामिल हुए।

14 फरवरी 2026 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) श्रेणी के लिए भर्ती कार्यालय (ARO) लखनऊ के तहत उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के अंतर्गत गोंडा, तरबगंज, मनकापुर और कर्नलगंज तथा बांदा जिले के अंतर्गत बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी और पैलानी तहसीलों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) लखनऊ के तहत उत्तर प्रदेश के 13 जिले – औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ शामिल हैं।

अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और दलालों के झांसे में न आएं या किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल न करें, क्योंकि सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होता है, जिसका मकसद सशस्त्र बलों के लिए सबसे अच्छे व योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है।

ये भी पढ़ें : हमीरपुर-उन्नाव के युवाओं ने अग्निवीर भर्ती में दिखाया उत्साह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here