कृषि अधिकारियों को एनपीएसएस एप उपयोग व नाशीजीव प्रबंधन में प्रशिक्षण

0
46

लखनऊ : भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के उप कार्यालय क्षेत्रीय केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, जैविक भवन, लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली (एनपीएसएस) कार्यशाला/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य अतिथि डॉ दिनेश सिंह, निदेशक, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ, डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंहसंयुक्त निदेशक एवं प्रभारी अधिकारी, क्षेत्रीय केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, लखनऊ तथा शैलेश कुमार, सहायक निदेशक,क्षेत्रीय केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, लखनऊ,ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

क्षेत्रीय केन्द्रीय आईपीएम केंद्र, लखनऊ के प्रभारी एवं संयुक्त निदेशक डॉ.जीपी सिंह ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से एक दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने आये हुए राज्य कृषि रक्षा विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र,

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं उद्यान विभाग से आये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली के वर्तमान प्रासंगिकता तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपादेयता के बारे में बताया।

मुख्य अतिथि डॉ दिनेश सिंह, निदेशक, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ ने बताया कि देश के कृषि क्षेत्र में आई नई तकनीकियो से भारतीय कृषि को नई दिशा मिली है, अतः हम सभी लोगो का दायित्व है कि इनका पूर्ण रूप से पालन कर के भारत सरकार के कृषि के डिजिटलीकरणके लक्ष्य की प्राप्ति में सहयोग करे।

क्षेत्रीय केन्द्रीय आईपीएम केंद्र, लखनऊ के सहायक निदेशक शैलेश कुमार ने एनपीएसएस एप के प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानियो तथा विशेषताओ के बारे में जानकारी दी और एप की स्काउट आईडी पंजीकरण के बारे में बताया।

फराज अहमद खान, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी, ने एनपीएसएस एप के डाऊनलोड से लेकर प्रयोग विधि, प्रविष्टि, फोटो अपलोड एवं सलाह जारी करने तक पूरी विधियों की प्रस्तुति ऑनलाइन करके दिखायाI

क्षेत्रीय केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, लखनऊ के संदीप कुमार मौर्य, अभिषेक साहू,सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी, आशुतोष वर्मा, वैज्ञानिक सहायक और विकास कुमार, तकनीकी सहायक ने सभी प्रशिक्षुओं को एनपीएसएस एप के प्रयोग विधि के बारे में निजी तौर पर समझाया तथा प्रयोग संचालन करने में सहायता कियाI

कार्यक्रम का संचालन शैलेश कुमार, सहायक निदेशक क्षेत्रीय केन्द्रीय आईपीएम केंद्र, लखनऊ ने किया, एवं कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी अतिथियों तथाप्रशिक्षुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें : गन्ना अनुसंधान में 75 वर्षों की यात्रा, नई किस्मों और हरित प्रौद्योगिकी पर जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here