किसानों को जायद फसलों की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण, पढ़े रिपोर्ट

0
26

कृषि विज्ञान केन्द्र, भाकृअनुप- भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा संस्थान के प्रेक्षागृह में अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत जायद फसलों की उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त का सजीव प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दिनेश सिंह, निदेशक, भाकृअनुप- भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के द्वारा की गई। डॉ. दिनेश सिंह ने अपने उद्बोधन में अनुसूचित जाति के सभी किसानों से अनुरोध किया कि जायद फसलों की एवं आम के बागों का प्रबंधन वैज्ञानिक विधि से करें इससे लागत में कमी आयेगी और उत्पादन भी बढ़ेगा।

उन्होने किसानों से अनुरोध किया कि जायद के मौसम में खेत को खाली ना छोड़ें उर्द-मूँग और ढैचे की खेती करें तथा आज प्रधानमंत्री जी द्वारा जारी किसान सम्मान निधि का बीज एवं दवा खरीदने में धनराशि का उपयोग करें ।

मुख्य अतिथि  डॉ. संजय सिंह, महानिदेशक, उपकार ने अपने उद्बोधन में किसानों को सलाह दी कि सरकार द्वारा दी जा रही योजना का लाभ उठाएँ तथा छोटे-छोटे स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर लघु उद्यम अपनाएं।

विशिष्ट अतिथि संजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ निदेशक, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, लखनऊ ने किसानों को कृषि पर आधारित मोबाइल एप डाउनलोड कर सरकार द्वारा जारी सूचना प्राप्त कर खेती एवं उद्यम स्थापित करने की सलाह दी।

डॉ. वीपी सिंह, नोडल अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र, लखनऊ ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. दुष्यंत मिश्रा, प्रधान वैज्ञानिक, भाकृअनुप- केंद्रीय उपोष्ण वागवानी संस्थान, रहमानखेडा, लखनऊ ने “आम के बागों में सामयिक प्रबंधन”, प्रदीप मिश्रा एवं महेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय प्रबन्धक, राष्ट्रीय बीज निगम, लखनऊ ने फसलों के बीजोत्पादन के बारे में जानकारी प्रदान की।

डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला, प्रधान वैज्ञानिक ने उर्द एवं मूँग की वैज्ञानिक खेती,  डॉ. वेद प्रकाश सिंह, प्रधान वैज्ञानिक ने खरपतवार  प्रबंधन, डॉ. विनय कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती एवं सतीश सिंह ने एफपीओ द्वारा कृषि उत्पादों के विक्रय पर किसानो को जानकारी प्रदान की।

डॉ. अखिलेश दुबे, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने किसानों को हरे चारे उत्पादन एवं फसलों के बीज उत्पादन संबंधी जानकारी प्रदान की तथा डॉ. अजय कुमार राय ने कीड़ों एवं बीमारियों के नियंत्रण के बारे में जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अकबरपुर श्रीमती सुनीता देवी, ग्राम प्रधान जहांगीरपुर धनराज यादव, ग्राम प्रधान महमूदपुर सर्वेश कुमार, कृषक उत्पादक संगठन के निदेशक सतीश कुमार सिंह, शिव कुमार, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के  वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष डॉ.एसएस हसन,

प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बरसाती लाल, डॉ. कामता प्रसाद व अभिषेक कुमार सिंह, तकनीकी अधिकारी आलोक कुमार सिंह तथा कृषि विज्ञान केन्द्र लखनऊ के डॉ. आरपी साहू, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि प्रसार दीप कुमार, प्रक्षेत्र प्रबन्धक राम लखन शाक्य, कम्प्यूटर प्रोग्रामर अर्जुन,

कार्यालय सहायक आलोक कुमार पाण्डेय, विषय वस्तु विशेषज्ञ, मौसम विज्ञान सहित कुल 473 लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कीर्ति सिंह ने किया । कार्यक्रम के अंत में डॉ. अखिलेश दुबे, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें : एससीएसपी प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम में जुटे 250 किसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here