आईपीएल : लखनऊ में दो मुकाबले, देखे पहले 15 दिन के शेड्यूल की झलक

0
19

आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है, हालांकि फिलहाल सिर्फ पहले 15 दिनों का कार्यक्रम सार्वजनिक किया गया है। पहले फेज़ में बीसीसीआई ने 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होने वाले मैचों की लिस्ट साझा की है। इस सीज़न का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

वहीं अब तक जारी शेड्यूल के अनुसार लखनऊ में एक अप्रैल और 12 अप्रैल को मैच होंगे। इसमें एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स का दिल्ली कैपिटल से मुकाबला होगा जबकि 12 अप्रैल को लखनऊ सुृपर जायंट्स की गुजरात टाइटंस से टक्कर होगी।

आगे का शेड्यूल तब घोषित किया जाएगा जब देश के कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखें सामने आएंगी। भारत के चार राज्यों — केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम — में चुनाव होने हैं, जिनकी तारीखें अप्रैल में घोषित की जाएंगी।

पहले 15 दिनों के शेड्यूल में दो डबल हेडर मुकाबले भी शामिल हैं। पहला डबल हेडर 4 अप्रैल को होगा, जबकि दूसरा 5 अप्रैल को खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई में खेलेगी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनके होम ग्राउंड गुवाहाटी में होगा।

गुजरात टाइटंस 31 मार्च को पंजाब किंग्स के साथ मुल्लांपुर में आमने-सामने आएगी, जबकि 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला एलएसजी के होम ग्राउंड पर होगा।

पहले पांच दिनों में आईपीएल 2026 की सभी 10 टीमें अपना पहला मैच खेल चुकी होंगी। इसके बाद 2 अप्रैल से सभी टीमों के दूसरे मैच का राउंड शुरू होगा। 15 दिनों के इस शेड्यूल में कुल 10 वेन्यू पर मुकाबले होंगे। इनमें सबसे ज्यादा 3-3 मैच कोलकाता और गुवाहाटी में खेले जाएंगे, जबकि अन्य वेन्यू पर 2-2 मैच होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here