2020 के बाद से अजेय मुंबई सिटी, चेन्नईयिन एफसी के सामने बड़ी चुनौती

0
50

मुंबई : मुंबई सिटी एफसी और चेन्नईयिन एफसी गुरुवार, 18 फरवरी 2026 को मुंबई फुटबॉल एरेना में इंडियन सुपर लीग 2025-26 अभियान की शुरुआत करेंगे। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का सीधा प्रसारण सोनी टेन 2 पर और लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध रहेगी।

मुंबई सिटी के साथ अपने तीसरे सत्र में प्रवेश कर रहे मुख्य कोच पेट्रक्रात्कीघरेलू समर्थकों के सामने जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे, जबकि नए मुख्य कोच क्लिफर्डमिरांडा के नेतृत्व में चेन्नईयिनएफसी सत्र की शुरुआत मजबूत अंदाज में करना चाहेगी।

मुंबईसिटी ने 2024-25 नियमित सत्र में छठा स्थान हासिल किया था, लेकिन एलिमिनेटर में बेंगलुरु एफसी से 0-5 से हार गई थी। वहीं चेन्नईयिन एफसी 11वें स्थान पर रही थी। पिछलेसत्र में मुंबईसिटी ने चेन्नईयिन पर बढ़त बनाई थी—घरेलू मैदान पर 1-0 से जीत और चेन्नई में 1-1 की बराबरी।

मुंबई सिटी एआईएफएफ सुपरकप के सेमीफाइनल तक भी पहुंची थी, जहां उसे अंततःविजेता बनी एफसी गोवा से हार का सामना करना पड़ा। आर्थिक राजधानी की टीम ने इस सत्र से पहले अपने दल को मजबूत किया है। जॉर्ज पेरेयराडियाज़ की वापसी के साथ जोनीकाउको और नूनोरीस को टीम में शामिल किया गया है।

साथ ही लल्लियांजुआलाछांगते, ब्रैंडनफर्नांडिस और विक्रमप्रतापसिंह जैसे भारतीय खिलाड़ियों का मजबूत कोर बरकरार रखा गया है।

अपने पहले मुकाबले से पहले मुंबईसिटी के मुख्य कोचक्रात्की ने कहा, “पिछले 18 महीनों में हमने एक मजबूत आधार तैयार किया है। अब हमारा लक्ष्य निरंतरता है। यह जरूरी है कि हम मुंबई फुटबॉल एरेना को हर टीम के लिए मुश्किल मैदान बनाएं। यही इस सत्र का हमारा प्रमुख उद्देश्य है।”

चेन्नईयिनएफसी इस बार नए रूप में नजर आएगी। टीम ने अनुभवी और आईएसएल में साबित विदेशी खिलाड़ियों जैसे अल्बर्टोनोगुएरा, मोहम्मदअलीबेमामर, एडुआर्डोकाउ और इनिगोमार्टिन को शामिल किया है।

चेन्नईयिन के मुख्यकोच के रूप में अपने पहले आईएसएल मुकाबले से पहले मिरांडा ने कहा, “मुंबई सिटी के खिलाफ उनके मैदान पर शुरुआत करना बड़ी चुनौती है, लेकिन हम इसे स्वीकार करते हैं। कई चीजें बदलनी हैं और उम्मीद है कि हम बदलाव ला पाएंगे।”

चेन्नईयिन ने आखिरी बार मुंबई सिटी को 2020 में हराया था। तबसे दोनों टीमों के बीच 14 मुकाबलों में चेन्नईयिन जीत दर्ज नहीं कर सकी है। पिछली भिड़ंत में एआईएफएफ सुपरकप में मुंबई सिटी ने 4-0 से जीत हासिल की थी।

विपक्ष का विश्लेषण करते हुए क्रात्की ने कहा, “चेन्नईयिन इस सत्र में नए रूप में है। हमने उनके प्री-सीजन का विश्लेषण किया है, लेकिन पहला मैच हमेशा अप्रत्याशित होता है। हमें अपनी प्रक्रिया पर ध्यान देना होगा और पहलीसीटी से ही उसे लागू करना होगा।”

टीम की मानसिकता पर मिरांडा ने कहा, “अतीत बीत चुका है। यह क्लब के लिए नई शुरुआत है। नई टीम है और नया अवसर। पिछले दो सत्रों से हम अलग शैली लागू कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि इस बार हम सबको चौंका सकते हैं। इसमें समय लगेगा, लेकिन खिलाड़ी परिपक्व हैं और अनुकूलन के लिए तैयार हैं।

मौके मिलने पर हमें अनुशासित और निर्णायक होना होगा।” चेन्नईयिन के डिफेंडर प्रीतम कोटल ने सत्र की मजबूत शुरुआत पर जोर देते हुए कहा, “यह नया सत्र है। हमारा मुख्यध्यान टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना है। हमने अच्छी तैयारी की है और हमारा पूरा फोकस मुंबई के खिलाफ मैच पर है।

हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और तीनोंअंक लेने की कोशिश करेंगे।” मुंबई सिटी के कप्तान लल्लियांजुआलाछांगते ने भी कहा, “चेन्नई बहुत प्रतिस्पर्धी टीम है। हम उन्हें हल्के में नहीं ले सकते। टीम भूखी है और हम सही संयोजन के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उम्मीद है कि आप मैदान पर हमारा जुनून और ऊर्जा देखेंगे।”

ये भी पढ़ें : एजेज्जारी के छह मिनट में दो गोल, ईस्ट बंगाल ने 3-0 से दर्ज की शानदार जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here