भंसाली की लव एंड वॉर पर अपडेट, 70 दिन सहित 6 गानों की शूटिंग बाकी

0
21
साभार : गूगल

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित पीरियड फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में होंगे, और यह प्रोजेक्ट नवंबर 2024 में फ्लोर पर जाने के बाद से तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ताजा अपडेट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के लगभग 70 दिन अभी बाकी हैं, साथ ही छह गानों की शूटिंग भी बाकी है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म अब अपने अंतिम दौर में है।

प्रोडक्शन से जुड़े एक सोर्स ने बताया, “हमारे पास अब शूटिंग के लिए दो महीने से ज्यादा का समय है और लव एंड वॉर में छह गाने शूट किए जाने बाकी हैं। इनमें से करीब 35 दिन सिर्फ गानों के लिए निर्धारित किए गए हैं।”

भंसाली की किसी भी फिल्म की तरह, ये जल्दी खत्म होने वाले ट्रैक नहीं हैं. इन्हें एक बड़े कैनवस पर बड़े सीक्वेंस के तौर पर दिखाया गया है. इन पीरियड-स्पेसिफिक गानों को शूट करने से पहले काफी तैयारी करनी होगी”.

साभार : गूगल

इस साल की शुरुआत में, रणबीर कपूर ने एक मीट एंड ग्रीट इवेंट के दौरान इस फिल्म के बारे में बात की थी और कहा था, “लव एंड वॉर एक ऐसी फिल्म है जिसे हर एक्टर का सपना होता है।

आलिया और विक्की जैसे शानदार एक्टर्स के साथ काम करना और मास्टर संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्ट किया जाना – यह मेरे लिए एक शानदार अनुभव है।

मैंने भंसाली के साथ 17 साल पहले काम किया था और अब दोबारा उनके साथ काम करने का मौका मिल रहा है, तो मैं यह कह सकता हूँ कि मुझे नहीं लगता कि किसी और डायरेक्टर ने एक्टिंग, इमोशंस, म्यूज़िक, भारतीय संस्कृति और भारतीय वैल्यू सिस्टम को इस तरह से समझा है जैसा भंसाली करते हैं।”

रणबीर ने आगे कहा, “भंसाली के सेट पर होना एक चुनौती है। यह लंबा और थका देने वाला होता है, लेकिन अंत में, एक आर्टिस्ट के तौर पर, यह सबसे संतोषजनक अनुभव होता है। वह सच में कला को नर्स करते हैं, और हम एक्टर्स के लिए, यह अब तक का एक बेहतरीन अनुभव रहा है।”

ये भी पढ़े : रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर करोड़ों की धमकी, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here