राजस्थान पर रोमांचक जीत के साथ यूपी पुरुष बास्केटबाल टीम ने रचा इतिहास

0
68

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 75वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) में उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सीनियर नेशनल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया है।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को कड़े एवं रोमांचक संघर्ष में मात्र तीन अंकों 93-90 से पराजित कर यह उपलब्धि प्राप्त की। यह सफलता राज्य की सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

टीम के मुख्य कोच अभिनव सिंह पुंडीर तथा सहायक कोच प्रदीप तोमर के कुशल तकनीकी मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अत्यंत अनुशासित एवं प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इस मुकाबले में कप्तान सत्यजीत चपराना एवं हर्ष डागर के नेतृत्व में प्रिंस त्यागी, कुशल सिंह, दिगंजय सिंह तथा श्रेयांश राज सिंह ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जानकारी मुख्य कोच अभिनव सिंह पुंडीर एवं दिलीप सिंह, सचिव, उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा दी गई।

ये भी पढ़ें : सीनियर 3×3 बास्केटबॉल के लिए लखनऊ टीम ट्रायल नौ जनवरी को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here