विक्की और कटरीना के बेटे का नाम ‘विहान’, फैंस बोले – ‘उरी’ की याद दिलाई

0
102
Katrina Kaif (@katrinakaif) Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

बॉलीवुड के चर्चित कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने आखिरकार अपने पहले बच्चे का नाम फैंस के सामने रखा है। दोनों ने एक जॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट से अपने नन्हे बेटे का नाम विहान कौशल बताया। जैसे ही यह पोस्ट इंटरनेट पर आई, फैंस इसे देखने के बाद बेहद खुश और उत्साहित हो गए।

पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीर ने इस खुशी के पलों को और भी खास बना दिया। तस्वीर में कटरीना अपने पति विक्की के हाथ पर प्यार से हाथ रखे नजर आ रही हैं, जबकि विक्की अपने नवजात बेटे की नन्ही उंगलियों को थामे हुए हैं। बेटे के नाम का खुलासा होते ही फैंस ने एक दिलचस्प कनेक्शन भी नोटिस किया।

कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में उनके किरदार का नाम मेजर विहान सिंह शेरगिल था। यह पहचान फैंस को और भी उत्साहित कर गई।

Katrina Kaif (@katrinakaif)
Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

एक यूज़र ने लिखा, “उरी में विक्की के किरदार का नाम भी विहान था।” इसके बाद बधाइयों और शुभकामनाओं की लहर सोशल मीडिया पर फैल गई। वैसे याद दिला दें कि ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ विक्की कौशल की करियर की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने उन्हें खूब सराहना दिलाई।

यह फिल्म 2016 के उरी आतंकी हमले और उसके जवाब में की गई सर्जिकल स्ट्राइक्स पर आधारित थी। इसमें विक्की ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था, जो उनके करियर का एक टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ।

ये भी पढ़े : बॉलीवुड कपल विक्की-कैटरीना ने दी खुशखबरी, घर में आया नया मेहमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here