दर्शकों के बीच बहुप्रतीक्षित ‘स्पिरिट’ को लेकर जबरदस्त उत्साह है। फिल्म मार्च 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अभी से माहौल बनाना शुरू कर दिया है। फिल्म में विवेक ओबेराय का पहला पाेस्टर जारी किया है।
नए साल के खास मौके पर फिल्म से प्रभास और तृप्ति डिमरी की पहली झलक जारी हुई थी। अब मेकर्स ने फिल्म से विवेक ओबेरॉय का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर में विवेक ओबेरॉय का लुक बेहद दमदार और अलग दिखाई दे रहा है।

T-Series (@tseries.official)
T-Series South Official (@tseriessouthofficial)
एक हाथ में तलवार, मुंह में सिगार, लंबे बाल और काले चश्मे में उनका अंदाज काफी प्रभावशाली दिख रहा है। पोस्टर के साथ दिए गए कैप्शन, अंधेरे में छिपा एक रहस्य और वो आंखें जो सबसे गहरे राज़ याद रखती है, किरदार को लेकर रहस्य और गहरा कर दिया है।
इस पोस्टर में ऐश्वर्या देसाई की भी एंट्री हुई है, जो एक नया चेहरा हैं और इस बड़े प्रोजेक्ट में एक अहम भूमिका में हैं। ‘स्पिरिट’ एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से काफी उत्साह देखा जा रहा है।
ये भी पढ़े : टी- सीरीज का ऐलान, प्रभास- तृप्ति की ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में
ये भी पढ़े : घायल प्रभास, सिगरेट जलाती तृप्ति : वांगा का डार्क सिनेमा लौटा












