लखनऊ: एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में एसकेडी एकेडमी द्वारा वृन्दावन शाखा परिसर में अंतर शाखा वार्षिक खेल महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसकेडी एकेडमी की सभी पाँचों शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
खेल महोत्सव के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया।
विभिन्न स्पर्धाओं में खो-खो (अंडर-14 व अंडर-17) में वृन्दावन शाखा, कबड्डी (अंडर-14) में जेएच राजाजीपुरम तथा कबड्डी (अंडर-17) में विक्रांत खंड, वॉलीबॉल (अंडर-17) में विक्रांत खंड औार बालिका बास्केटबॉल में वृन्दावन योजना एवं बालक बास्केटबॉल में विक्रांत खंड चैंपियन बने।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मनीष सिंह, निदेशक, एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं।
अंतर-शाखा वार्षिक खेल महोत्सव ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि एसकेडी अकादमी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देती है।
ये भी पढ़ें : एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में गुरु तेग बहादुर जी को दी गई श्रद्धांजलि












