सी0बी0गुप्ता बी0एस0एस0 महाविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर हुई कार्यशाला

0
15

आज सी0बी0गुप्ता बी0एस0एस0 महाविद्यालय, लखनऊ एवं सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मिशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों, कौशल विकास, स्वरोजगार योजनाओं तथा सरकारी रोजगार मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ0 सुधा बाजपेई आर0एफ0 19वी बटालियन के इंस्पेक्टर एस0एन0 त्रिपाठी एवं जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।

महाविद्यालय की शिक्षिका समन्विता मजूमदार के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ0 सुधा बाजपेई जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमता का प्रयोग करके विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन सकते है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

राजनीतिक सलाहकार अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का ज्ञान आज के समय में अति आवश्यक है। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने सेवायोजन कार्यालय की तरफ से जारी की गई वेबसाइट के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सहायक सेवायोजन अधिकारी उप प्रमुख विश्वविद्यालय सूचना एवं मंत्रणा केन्द्र हिमांशु सिंह ने कहा कि विद्यार्थी कृत्रिम बुद्धिमता का प्रयोग पढ़ाई एवं रोजगार के अवसर पाने में कर सकते है।

कैरियर काउन्सलर विनीत सक्सेना ने विद्यार्थियों को (AI) के विभिन्न टूल्स जैसे चैट जी0पी0टी0, जैमिनाई, नोशन ए0आई0 इत्यादि के प्रयोग बारे में जानकरी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के बी0ए0,बी0काॅम0,एम0ए0 एम0काॅम0 के समस्त विद्यार्थी एवं समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here