यशराज फिल्म्स ने ‘धुरंधर’ को बताया भारतीय सिनेमा का मील का पत्थर

0
106
साभार : गूगल

फैंस से लेकर सितारों तक हर कोई ‘धुरंधर’ की तारीफ करने में पीछे नहीं है। अब हिंदी सिनेमा के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने भी इस फिल्म को खुले दिल से सराहा है। यशराज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें ‘धुरंधर’ की तारीफ की गई।

स्टेटमेंट के अनुसार, ‘धुरंधर केवल एक फिल्म नहीं है, यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। आदित्य धर और जियो स्टूडियोज को अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म (एक भाषा में) बनने पर हार्दिक बधाई।

Yash Raj Films (@yrf)

फिल्म के निर्देशक के रूप में आदित्य धर के स्पष्ट उद्देश्य, निडर कहानी कहने के अंदाज और हमेशा सर्वश्रेष्ठ करने के उनके संकल्प ने भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है। हम इस शानदार फिल्म के हर कलाकार और टेक्नीशियन को भी उनके योगदान के लिए बधाई देते हैं।

आप ही वो ‘धुरंधर’ हैं जिन्होंने फिल्म के विचार को बड़े पर्दे पर इतनी भव्यता और प्रभावशाली ढंग से उतारा है। हमें ऐसी सिनेमा देने के लिए धन्यवाद करते हैं, जो हमें क्रिएटिव नजरिए से कुछ नया करने के लिए और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।’

Ranveer Singh (@ranveersingh)

यशराज फिल्म्स की ओर से की गई इस प्रशंसा पर फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी और अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘मेरी सबसे पसंदीदा और प्यारी संस्था। मैं हमेशा से आपको गौरवान्वित करना चाहता था।’

आदित्य धर ने वाईआरएफ की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘धन्यवाद @yrf यश जी की फिल्में ‘दीवार’, ‘डर’ जैसी फिल्में देखकर मेरा बचपन बीता, और इनसे मुझ पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा! ये बात ज्यादा लोगों को नहीं पता, लेकिन मुझे अपना पहला ब्रेक वाईआरएफ से मिला था, काबुल एक्सप्रेस के लिए गीतकार के तौर पर!

Aditya Dhar (@adityadharfilms)

आज उस कंपनी से इतनी सराहना पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है, जिसकी प्रतिष्ठित फिल्मों ने भारतीय फिल्म निर्माताओं और सिनेमा प्रेमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित और पोषित किया है.

इससे हमारा संकल्प और मजबूत होता है कि हम सीमाओं को तोड़ते रहें और उद्देश्य, साहस और दृढ़ विश्वास के साथ कहानियां सुनाते रहें. आपकी उदारता और प्रेम के लिए हार्दिक धन्यवाद.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here