युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए सीएम, पीएम मोदी ने नई टीम को दी बधाई

0
65
@YKhemchandSingh

प्रधानमंत्री मोदी ने आज युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने नेमचा किपगेन और लोसी दिखो को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर भी शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कोंथौजम गोविंददास सिंह और खुराईजम लोकेन सिंह को मणिपुर सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर भी बधाई दी। नए नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए पीएम ने कहा कि वे मणिपुर के भाइयों और बहनों के लिए विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में लगन से काम करेंगे।

एक एक्स पोस्ट में पीएम ने लिखा, “युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मैं नेमचा किपगेन और लोसी दिखो को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर और कोंथौजम गोविंददास सिंह के साथ-साथ खुराईजम लोकेन सिंह को मणिपुर सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देना चाहता हूं।

मुझे विश्वास है कि वे मणिपुर के मेरे भाइयों और बहनों के लिए विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में लगन से काम करेंगे।”

ये भी पढ़ें : केंद्रीय बजट का फोकस दीर्घकालिक विकास, आत्मनिर्भरता व तकनीकी भविष्य पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here