अहमदाबाद में 12 मार्च से होगी इंडोरामा वेंचर्स ओपन गोल्फ चैंपियनशिप

0
30

अहमदाबाद : इंडोरामा वेंचर्स और डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई), जो भारत में पुरुषों के पेशेवर गोल्फ की आधिकारिक संचालन और मान्यता प्रदान करने वाली संस्था है,

संयुक्त रूप से इंडोरामा वेंचर्स ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का आयोजन 12 से 15 मार्च 2026 तक अहमदाबाद के शानदार कल्हार ब्लूज़ एंड ग्रीन्स गोल्फ क्लब में करेंगे।

इस वर्ष टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि बढ़ाकर US$ 300,000 (लगभग ₹2.76 करोड़) कर दी गई है। इंडोरामा वेंचर्स इस टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर हैं। यह कंपनी एक अग्रणी वैश्विक सतत रासायनिक (सस्टेनेबल केमिकल) कंपनी है, जिसके विविध और अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय PET और स्पेशलिटी के मिकल्सवैल्यूचेन में एकीकृत हैं।

12 मार्च से अहमदाबाद के कल्हार ब्लूज़ एंड ग्रीन्स गोल्फ क्लब में होगा टूर्नामेंट

इंडोरामावेंचर्स की उत्पादन इकाइयाँ 32 देशों में फैली हुई हैं और एशिया-प्रशांत, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका में इसकी मजबूत बाजार स्थिति है। 12 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में 144 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता स्ट्रोक-प्लेफॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसमें चार राउंड होंगे और प्रत्येकराउंड में 18 होल होंगे।

टूर्नामेंट में युवराज संधू, वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनु गंडास, अजीतेश संधू, शौर्य भट्टाचार्य, हनीबैसोया, झैरेड हैक और मैथियास श्वाब जैसे शीर्ष खिलाड़ी मैदान में होंगे।

पहले दो राउंड के बाद शीर्ष 60 खिलाड़ी और टाई करने वाले खिलाड़ी कट में जगह बनाएंगे। कोर्स का पार 72 है।
टूर्नामेंट के मजबूत भारतीय खिलाड़ियों में युवराज संधू (2025 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन), वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनुगंडास, अजीतेश संधू, शौर्य भट्टाचार्य, हनी बैसोया और अंगद चीमा शामिल हैं।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भी मजबूत उपस्थिति होगी, जिनमें झैरेड हैक (अमेरिका), मैथियास श्वाब (ऑस्ट्रिया), क्लेमेंट सोरडेट (फ्रांस), जोशुआ ग्रेनविल-वुड (यूएई), मैक्सेंस गिबुडोट (फ्रांस), क्रिस्टोफ ब्लायर (ऑस्ट्रिया), बास्टियन अमात (फ्रांस),

टाइगर क्रिस्टेंसन (जर्मनी), विंस वैनवीन (नीदरलैंड), पियरे पिनो (फ्रांस), क्रिस्टोफर रहम (स्वीडन) औरपेर लैंगफोर्स (स्वीडन) शामिल हैं।

अहमदाबाद के प्रमुख स्थानीय पेशेवर खिलाड़ियों में अंशुल पटेल, कृष पटेल और आदित्य राजकुमार चौहान भी भाग लेंगे। इंडोरामा वेंचर्स के संस्थापक और ग्रुप सीईओ आलोक लोहिया ने कहा,“हमें प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी जारी रखते हुए इंडोरामा वेंचर्स ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण के टाइटल स्पॉन्सर बनने पर गर्व है।

इस वर्ष टूर्नामेंट का डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई टूर में शामिल होना एक महत्वपूर्ण कदम है और यह भारत में खेल भावना को ऊंचाई पर ले जाने की हमारी साझा महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। मैं पीजीटीआई अध्यक्ष कपिल देव, खिलाड़ियों और सभी का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने इस चैंपियनशिप को पेशेवर गोल्फ कैलेंडर का एक रोमांचक आयोजन बनाया है।”

पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा,“इंडोरामा वेंचर्स ओपन का दूसरा संस्करण डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, विशेष रूप से डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के टाइटल स्पॉन्सर बनने के ऐतिहासिक समझौते के बाद।

इंडोरामा वेंचर्स जैसे वैश्विक संगठनों के साथ साझेदारी टूर की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है और हमारे पेशेवर खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराती है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान रीगल्स 12-3 की जीत से बनी चैंपियन, यूपी प्रोमेथियंस उपविजेता

हम एक और शानदार टूर्नामेंट की उम्मीद करते हैं और इंडोरामा वेंचर्स के भारत में गोल्फ के विकास के प्रतिनिरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही हम इस आयोजन में सहयोग के लिए कल्हार ब्लूज़ एंड ग्रीन्स गोल्फ क्लब का भी धन्यवाद करते हैं।”

पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जोहल ने कहा,“डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई को इंडोरामा वेंचर्स ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है। पिछले वर्ष के सफल आयोजन के बाद यह टूर्नामेंट और भी महत्वपूर्ण बन गया है।

डीपी वर्ल्ड के टाइटल स्पॉन्सर बनने के बाद ऐसे आयोजन भारत में पेशेवर गोल्फ  के इको सिस्टम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करते हैं।

हम विशेष रूप से प्रसन्न हैं कि इस वर्ष टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि बढ़ाकर US$ 300,000 कर दी गई है, जो इस आयोजन की बढ़ती प्रतिष्ठा और हमारे भागीदारों की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कल्हार ब्लूज़ एंड ग्रीन्स गोल्फ क्लब एक विश्व-स्तरीय चैंपियनशिप कोर्स है जिसे नवरत्नाग्रुप ने विकसित किया है और इसे महान गोल्फर जैक निकलॉस की कंपनी निक्लॉसडिज़ाइन ने डिज़ाइन किया है। यह पार-72 कोर्स 175 एकड़ में फैला हुआ है और चैंपियनशिप टीज़ से इसकी लंबाई 7425 यार्ड है।

इस कोर्स में रेत और बीच बंकर तथा14 जलाशयों जैसी विशेष चुनौतियाँ हैं। यहाँ होल नंबर 7 पर 174 यार्ड का पार-3 ‘आइलैंड ग्रीन’ भी मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here