आईपीएल से पहले लखनऊ में एलएसजी, 15 मार्च से देगी तैयारियों को धार

0
89
साभार : गूगल

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के नए सीजन की आहट के साथ ही लखनऊ में क्रिकेट का माहौल गर्माने लगा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) अपनी तैयारियों को धार देने के लिए 13 मार्च को शहर पहुंचेगी, जिसके बाद 15 मार्च से अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में टीम का प्री-सीजन कैंप शुरू होगा। इस कैंप में खिलाड़ी आगामी सत्र के लिए रणनीति और फिटनेस पर खास ध्यान देंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ चरणबद्ध तरीके से लखनऊ पहुंचेंगे। टीम का घरेलू मैदान अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम ही रहेगा, जहां 15 मार्च से नियमित अभ्यास सत्र की शुरुआत होगी।

प्री-सीजन कैंप के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस और कौशल पर विशेष फोकस किया जाएगा। इसमें फिटनेस ट्रेनिंग, नेट सेशन और अभ्यास मैच शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण शिविर लगभग एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें टीम संयोजन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 का पूरा कार्यक्रम भी इसी सप्ताह घोषित किया जा सकता है। ऐसे में लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब टीम की तैयारियों और नए सीजन में उसके प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।

फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने पुष्टि की है कि इस सीजन भी लखनऊ सुपर जायंट्स के सभी घरेलू मुकाबले अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। टीम 15 मार्च से स्टेडियम में नियमित अभ्यास शुरू करेगी।

ये भी पढ़ें : लखनऊ से जुड़ी जड़ों को सलाम, नई जर्सी के साथ मैदान में उतरेगी एलएसजी

ये भी पढ़ें : 1090 चौराहे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक दौड़े धावक, ‘एलएसजी रन’ में दिखा जोश

ये भी पढ़ें : आईपीएल 2026: अब शेड्यूल का इंतजार, लखनऊ में हो सकते है सात मैच

फ्रेंचाइजी ने अभ्यास के लिए विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है, जिसमें फिटनेस ट्रेनिंग, नेट सेशन और अभ्यास मैच शामिल हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन से पहले संतुलित और मजबूत टीम संयोजन तैयार किया है।

टीम की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं, जबकि निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी और मिशेल मार्श जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को गहराई और बहुमूल्य अनुभव प्रदान करेंगे।

ये कहा जा सकता है कि टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं है कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल के रुप में एक और बड़ा रोमांच सामने आने वाला है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (आईपीएल 2026 टीम):

ऋषभ पंत, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, वानिंदु हसारंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंगलिस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here