आर्मी पब्लिक स्कूल, नेहरू रोड, लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति से पूर्ण उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष ब्रिगेडियर श्रीरंग एस.मूले , कमांडर हेडक्वार्टर 71 माउंटेन ब्रिगेड ने मुख्य अतिथि का पद सुशोभित किया।
उनके साथ सम्माननीय अतिथि श्रीमती रचना मूले भी सादर आमंत्रित थीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि राठौर ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल बैंड द्वारा देशभक्ति की धुनें, नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीत व भारतीय वीरांगनाओं की अनसुनी गाथाओं पर एक उत्साह पूर्ण नृत्य ने देश की आजादी में भारतीय महिलाओं के अभूतपूर्व योगदान को दर्शाया।
छात्रों द्वारा दिए गए प्रेरक भाषण ,शपथ एवं उद्घोष ने समस्त वातावरण एवं जनसमूह को देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षकों को उनके अथक प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के भाषण ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर और उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित भी किया ।कार्यक्रम का समापन चॉकलेट वितरण के साथ हुआ।
ये भी पढ़ें : एचएलवाई कॉलेज, लखनऊ में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस











